AAP Jharkhand News: आम आदमी पार्टी के झारखंड के नौ जिलों की कमेटी घोषित, 12 जिलों में संगठनात्मक बदलाव 

AAP Kjharkhand News: झारखंड के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल के निर्देशानुसार विभिन्न जोनल पर्यवेक्षकों की अनुशंसित सूची के आधार पर प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह ने झारखंड के नौ जिलों के नये पदाधिकारियों की टीम घोषित की है।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi : झारखंड के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल के निर्देशानुसार विभिन्न जोनल पर्यवेक्षकों की अनुशंसित सूची के आधार पर प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह ने झारखंड के नौ जिलों के नये पदाधिकारियों की टीम घोषित की है। इसमें बोकारो, धनबाद, रांची, रामगढ़, खूंटी, गोड्डा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। इसके पूर्व पलामू, लातेहार और गढ़वा जिलों की कमेटी पहले ही घोषित की जा चुकी है।

अरविंद विकास बने बोकारो के जिला प्रभारी

जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, दिनेश यादव व विकास श्रीवास्तव की अनुशंसा पर आम आदमी पार्टी बोकारो और धनबाद की सूची जारी की गयी है। बोकारो जिले के पदाधिकारियों में अरविंद विकास को जिला प्रभारी, बैजनाथ गोराई जिला सह प्रभारी, उत्तम सिंह चौधरी जिला संगठन प्रभारी, धर्मेंद्र शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार जिला सह कोषाध्यक्ष, मंजुला देवी जिला महिला प्रभारी, मोहम्मद ग़यासुद्दीन अंसारी, जिला श्रमिक मोर्चा प्रभारी, मनौवर अंसारी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी, मनौवर अली एवं जमालुद्दीन अंसारी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सह-प्रभारी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी, बिनोद उपाध्याय एवं के. ए. पी. वर्मा जिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रभारी बनाए गये हैं।

राजेश कुमार बने धनबादके जिला प्रभारी

धनबाद जिला पदाधिकारियों में राजेश कुमार जिला प्रभारी, समरेंद्र पासवान जिला सह प्रभारी, संजय सिन्हा जिला प्रवक्ता, जावेद अख्तर जिला मीडिया प्रभारी, जितेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष, नीतीश गुप्ता जिला सह कोषाध्यक्ष बनाए गये है। जोनल पर्यवेक्षक राजेश लिंडा और संगीता तिर्की की अनुशंसा पर आप राँची, रामगढ़ और खूंटी जिला के पदाधिकारियों की घोषणा हुई है।

वसीम अकरम रांची जिला प्रभारी

वसीम अकरम राँची जिला प्रभारी, शीला उराँव रांची जिला महिला मोर्चा प्रभारी, ललन कुमार जिला ऑटो यूनियन प्रभारी, अधिवक्ता दिलीप तिवारी जिला लीगल सेल प्रभारी, रामदयाल उराँव जिला सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी, उमाशंकर पाठक जिला बुद्धिजीवी मोर्चा प्रभारी, मोवा लकड़ा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी, शनिचर मुंडा जिला आंदोलन प्रकोष्ठ प्रभारी, नायका उराँव जिला किसान मोर्चा प्रभारी, नीरज सिन्हा जिला व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी, संतोष मित्तल जिला व्यापार प्रकोष्ठ सह प्रभारी, रमेश उरांव जिला व्यापार प्रकोष्ठ संगठन प्रभारी, सुरेन्द्र चौधरी जिला श्रमिक मोर्चा प्रभारी, अनिता तिर्की जिला सदस्यता अभियान प्रभारी और मनीष कुजूर जिला युवा मोर्चा प्रभारी बनाए गये हैं।

मनोज बेदिया बने रामगढ़ जिला प्रभारी

रामगढ़ जिला पदाधिकारियों की टीम में मनोज बेदिया जिला प्रभारी, शाहजादा मुस्तफा जिला सह प्रभारी, कृष्णा करमाली जिला संगठन प्रभारी, बसंत कुमार महतो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ प्रभारी व जगतू मुंडा जिला मीडिया प्रभारी बनाए गये हैं। खूंटी जिला पदाधिकारियों में जयक जॉन हमसोय जिला प्रभारी, राजू हस्सा जिला सह-प्रभारी, खुदिया मुंडा जिला किसान मोर्चा प्रभारी, प्रेम चाँद जिला ऑटो संघ प्रभारी, जेतून पूर्ति जिला प्रवक्ता एवं पंकज ठाकुर जिला एसाप (छात्र) मोर्चा प्रभारी बनाए गये हैं।

सर्वजीत झा को जिला प्रभारी गोड्डा

जोनल पर्यवेक्षक हेमकांत ठाकुर, अमित प्रियदर्शी और मो. सादिक़ के अनुशंसा पर आप गोड्डा और पाकुड़ जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। सर्वजीत झा को जिला प्रभारी गोड्डा, प्रीतेश कुमार सिंह जिला सह-प्रभारी, मोहम्मद सादिक अहमद जिला संगठन प्रभारी व अमरेंद्र सिंह बिट्टू जिला मीडिया प्रभारी बनाए गये हैं।

पाकुड़ जिला के लिए कमल पांडेय जिला प्रभारी

पाकुड़ जिला के लिए कमल पांडेय जिला प्रभारी, बाबूजी मरांडी, जिला सह प्रभारी, मोहम्मद सफीकुल शेख जिला संगठन प्रभारी एवं अंशुमन साहा जिला कोषाध्यक्ष बनाए गये हैं।

सिंहभूम के लिए अश्विनी मथान जिला प्रभारी

जोनल पर्यवेक्षक रईस अफ़रीदी, बिनोद सिंह और अभिषेक कुमार के अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम के लिए अश्विनी मथान जिला प्रभारी, आशित सिंह सरदार जिला सह-प्रभारी, मोहम्मद शमीम अख्तर जिला संगठन प्रभारी, राहुल ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, पूनम शर्मा महिला जिला प्रभारी, जिला महिला सह प्रभारी श्रीमती मुनमुन बोस व ममिता द्विवेदी जिला महिला संगठन प्रभारी बनाई गयी हैं।

सरायकेला-खरसावां के जिला प्रभारी अंकित कुमार

सरायकेला-खरसावाँ के जिला प्रभारी अंकित कुमार, जिला सह प्रभारी रोशन कुमार, जिला संगठन प्रभारी कार्तिक कुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार को बनाया गया है। यह जानकारी आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *