Bihar News: डा कृष्ण कुमार सुधांशु का काव्य संग्रह ‘आईना’ का लोकार्पण, ग़वईं परिदृश्य को है दर्शाया 

Bihar News: औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बक्सर राजकीय मध्य विद्यालय सभागार में जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में डा कृष्ण कुमार सुधांशु का काव्य संग्रह ‘आईना’ के लोकार्पण समारोह का किया गया आयोजन।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bihar: गोह प्रखंड के बक्सर राजकीय मध्य विद्यालय के सभागार में जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में डा कृष्ण कुमार सुधांशु का काव्य संग्रह ‘आईना’ के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। बजिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक श्यामनंदन विश्वकर्मा ने की। जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी ने किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

शहरी परिवेश का है किया गया चित्रण

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार प्रो अलखदेव प्रसाद अचल ने कहा कि कवि अपने शब्दों को कलात्मक रूप से समायोजित करता है, वह कविता का रुप ले लेती है। सुधांशु जी के काव्य संग्रह ‘आईना’ में विभिन्न पक्षों को उजागर करते हुए चित्रण किया । जिसमें अगर शहरी परिवेश का चित्रण किया गया है, तो ग़वईं परिदृश्य को दर्शाया है। डा. रविनंदन ने कहा कि ‘आईना’ काव्य संग्रह समाज का आईना है। जिसमें विभिन्न पक्षों का चित्रांकन किया गया है। विचारक ने कहा कि सुधांश जी के काव्य संग्रह में अगर मनोरंजन है, तो प्रेरणा भी है।

लोकार्पण कर किया लोकप्रिय कार्य

युवा कवि गोपेन्द्र कुमार सिन्हा गोतम ने कहा कि जहां साहित्य का क्षेत्र शुष्क होता जा रहा है, वहां इतने सुदूर क्षेत्र अपने काव्य संग्रह का लोकार्पण कर लोकप्रिय का कार्य किया है। दिलीप कुमार, समुन्दर सिंह, महावीर बिंद, रामजी प्रसाद, शिक्षक रामनारायण यादव, घनश्याम प्रसाद ने भी सुधांशु जी के काव्य संग्रह ‘आईना’ की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *