Bokaro News: उपायुक्त ने मानव सेवा आश्रम का जायजा लेकर की अपने कार्यों की शुरुआत, कहा– बेहतर व्यवस्था के सृजन के लिए उठाएं जाएंगें जरूरी कदम 

Bokaro News: नव पदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को अपने कार्यों की शुरूआत बोकारो शहर के सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम का जायजा लेकर किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: नव पदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को अपने कार्यों की शुरूआत बोकारो शहर के सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम का जायजा लेकर किया।

उपायुक्त ने क्रम वार मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के आवासन, रसोई घर, शौचालय, खेल-कूद परिसर का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम संचालक राजेश कुमार से बच्चों–बच्चियों की जानकारी ली। बच्चों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जाना। साथ ही, आश्रम में व्याप्त समस्याओं से भी अवगत हुए। उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा–निर्देश दिया।

यह मानव सेवा नहीं बल्कि ईश्वरीय सेवा है

डीसी ने कहा कि सभी समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसके लंबी अवधि के लिए निष्पादन के दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा आश्रम से मैंने अपने कार्यों की शुरुआत की है। यह मानव सेवा नहीं बल्कि ईश्वरीय सेवा है। बच्चे ईश्वर के साक्षात रूप होते है। मुझे गर्व है कि मैं इन बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत किया। यहां आकर हमें ऐसा लगा कि मैं किसी मंदिर में पहुंच गया हूं, बहुत सुकून मिला। यहां पर होने वाला व्यय किसी की सहानुभूति मात्र से नहीं चले। एक ऐसी व्यवस्था का सृजन हो, ताकि इनको हमेशा ही प्रत्येक आवश्यकता के लिए राशि आवंटन उपलब्ध रहे। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगें। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *