Giridih News: मिनी ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकराई, रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत, दो चालक अस्पताल में इलाजरत
Giridih News: नेशनल हाईवे के बगोदर बायपास के बगोदर-बिष्णुगढ थाना के सीमा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ी सड़क हादसा हुई, रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Giridih: नेशनल हाईवे के बगोदर बायपास के बगोदर-बिष्णुगढ थाना के सीमा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ी सड़क हादसा हुई है। मिनी ट्रक आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर बिष्णुगढ थाना पहुंची
घटना की सूचना पाकर मौके पर बिष्णुगढ थाना के पुअनि दशरथ महतो पहुंचे। पुलिस शव को अपने कब्जे में जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक का नाम श्याम सुंदर प्रसाद सिंह ( 57 साल ) है जो रिटायर्ड आर्मी के जवान थे। वे पूना के सोलापुर में आर्मी में कार्यरत थे। बताया जाता है कि रिटायर्ड होने के बाद वे मिनी ट्रक पर अपने सामानों को लादकर अपना घर गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खेताडाबर आ रहे थे। इसी बीच हुई हादसे में उनकी मौत हो गई।
चालक स्टेरिंग में हीं फंस गया था
ट्रक के दोनों चालक नीलेश पुट्ठों व कृष्णा मेमनी घायल हो गए। दोनों चालक सोलापुर के रहने वाले हैं। घायल चालक ने बताया कि गाड़ी ब्रेक डाउन हो गई थी। जिसके कारण हादसा हुई। इस घटना में चालक स्टेरिंग में हीं फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे उसे बाहर निकाला गया। बिष्णुगढ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि हाल ही में श्याम सुंदर प्रसाद सिंह आर्मी से रिटायर्ड हुए थे।