Bokaro Crime News: बोकारो के चंदनकियारी के तालाब में नहाने के दौरान डुबने से एक ही परिवार की तीन समेत 5 की मौत
Bokaro Crime News: बोकारो के चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डुबने से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित एक बृद्ध महिला की मौत हो गई। साहनी टोला के एक अन्य नाबालिग लड़के की मौत।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डुबने से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित एक बृद्ध महिला की मौत हो गई। वंही, ओपी क्षेत्र के साहनी टोला में एक नाबालिग लड़के की भी तालाब में डुबने से मौत हो गई। गम्हरिया गांव के डुबने वालों में मां और उनके दो नाबालिग पुत्री है। मृतक में दिनेश दास की पत्नी लाता दास( 33 साल), पुत्री 14 वर्षीय शिखा किशोर व पुत्री 9 वर्षीय तनवी किशोर है। वही, एक अन्य मृतक सुधीर दास की 56 वर्षीय पत्नी शांति देवी है।
पूरा परिवार गर्मी छुट्टी में गांव आया हुआ था
मृतका नाबालिग शिखा डीपीएस मामरकुदर में क्लास 9 की छात्रा थी। तनवी रामकृष्ण विद्या मंदिर चास में क्लास पांच में पढ़ती थी। दिनेश का पूरा परिवार गर्मी छुट्टी में गांव आया हुआ था। पूरा परिवार बोकारो में ही रहता है। दिनेश दास जिला परिसद कार्यालय में क्लर्क के पद पर हैं। घटना के समय वे अपने जिला परिषद कार्यालय में थे। सूचना मिलने पर वह घर आए।
तालाब में गई थी कपड़ा धोने
महिला तालाब में कपड़ा धोने गई थी। साथ में इनकी दो पुत्री भी मां के साथ गई थी। कपड़ा धोने के बाद तीनों मां बेटी नहाने लगी। वही, उसी तलाब की घाट पर शांति देवी भी नहा रही थी। घटना के बाद सभी को पुरुलिया ईलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर बरमसिया ओपी प्रभारी कौशेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पंहुचकर घटना जा जानकारी लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरमसिया साहनी टोला निवासी देवदास साहनी के नाबालिक 14 वर्षीय पुत्र अनिल देव साहनी का भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक क्लास 9 में पड़ता था। परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम के लिए असहमति जाहिर की है।
क्या है घटना क्रम
दिनेश दास के अनुसार उनका पूरा परिवार बोकारो में रहता है। गर्मी की छुट्टी और शादी में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र अपना गांव गम्हरिया आया हुआ था। दिनेश दास को उनके पुत्र ने घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद वह पुरुलिया अस्पताल पहुंचे। दिनेश का पुत्र प्रेम किशोर का उम्र 13 वर्ष है जो डीपीएस मामरकुदर में क्लास 8 में पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कभी भी तालाब में नहाने नहीं जाता था। नहाने के दौरान डुबने के क्रम में एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी डूब गए होंगे।
मृतका शांति देवी का पति है विकलांग
वहीं दूसरी नहाने के दौरान शांति देवी की भी मौत हो गई। मृतका के पति विकलांग है। उनके दो पुत्र हैं जो विवाहित हैं, मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं।