Palamu Crime News: पलामू पुलिस लाइन से हथियार लेकर पांच वर्ष से फरार पुलिस जवान समेत दो गिरफ्तार

Palamu Crime News: तरहसी पलामू पुलिस लाइन से हथियार लेकर फरार पुलिस जवान को 5 साल बाद गिरफ्तार किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Palamu: तरहसी पलामू पुलिस लाइन से हथियार लेकर फरार पुलिस जवान को 5 साल बाद गिरफ्तार किया गया। इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर तरहसी थाना पुलिस ने टरिया स्थित उसके घर से पुलिस जवान सह आरोपी राकेश पासवान पिता राजेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया। वर्ष 2009 में राकेश पासवान पलामू पुलिस लाइन से हथियार लेकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में ट्रायल के बाद मामला दर्ज किया गया था।

वारंट निर्गत होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई
कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इधर, एक अन्य मामले में मटपुरही से दहेज प्रताड़ना के आरोपी ससुर सरजू साव पिता स्वर्गीय लखन साव को गिरफ्तार किया गया। उसका पुत्र अमरजीत साव फरार है। वर्ष 2023 में ससुर और पति के खिलाफ अमरजीत की पत्नी ने न्यायालय में दहेज प्रताड़ना का केस किया था। मामला दर्ज होने के बाद से पिता पुत्र फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर पिता को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पतोहू गढ़वा के डंडई की रहने वाली थी और शादी के 2 साल बाद दहेज प्रताड़ना से तंग आकर न्यायालय में कंप्लेन केस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *