Bokaro Crime News: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट सेक्टर 4 में रविवार को दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक फल विक्रेता विवेक साव (24 वर्ष) को गोली मार दी। पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bokaro: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट सेक्टर 4 में रविवार को दोपहर अज्ञात अपराधियों ने एक फल विक्रेता विवेक साव (24 वर्ष) को गोली मार दी। गोली विवेक साव के दाहिने कंधे को चीरते हुए पेट को खरोच मारते हुए बाहर निकल गयी। इसके बाद विवेक को घायल अवस्था में शारदा मेडिकल स्टोर के पास छोड़ कर फरार हो गये।
अपराधियों का एक दोस्त घायल गोली चलने की घटना में अपराधियों का एक दोस्त भी घायल हो गया। उसे लेकर अपराधी फरार हो गये। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को समझ नहीं आया। घटना के कारण का भी पता नहीं चला है। फल विक्रेता विवेक को घायलवस्था में इलाज के लिए स्थानीय दुकानदारों की मदद से चास स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। फल विक्रेता की पत्नी रितु कुमारी के अनुसार उसके पति विवेक कुमार साव लक्ष्मी मार्केट में फल का दुकान लगाते हैं। दोपहर में फल दुकान के पास अज्ञात लोगों ने उन पर कुछ बातचीत की। इसके बाद अचानक गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलने पर सीधे अस्पताल पति को देखने पहुंची।
घटना स्थल पर पहुंची सेक्टर 4 थाना पुलिस सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों से ली। मामले की छानबीन को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटे हुए हैं। ताकि घटना के कारण वह हमलावरों की पहचान की जा सके। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला अपराधी किसी अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने आये थे। उनके हाथ में पिस्तौल था।
बातचीत के क्रम में दबा दिया ट्रिगर विवेक से बातचीत करते समय अचानक पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। इस क्रम में विवेक के साथ-साथ अपराधी का एक साथी खुद भी गोली की घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक इसके पहले कभी लक्ष्मी बाजारों में नहीं दिखाई पड़े हैं। दोनों अपराधी किसी और व्यक्ति की तलाश में लक्ष्मी मार्केट में घूम रहे थे। फिलहाल सेक्टर 4 थाना पुलिस घटना क्रम से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की जानकारी ले रही है, ताकि गोली चलाने वाले की गिरफ्तार किया जा सके।
जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।