Bokaro News: सेक्टर 9 बसंती मोड़ के पास दो गुटों में झड़प, कई जख्मी, बीजीएच में है इलाजरत

Bokaro News: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बसंती मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात को दो गुटों में झड़प हो गई। कई लोगों के जख्मी होने की सूचना।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बसंती मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात को दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प के बाद मामला पत्थरबाजी तक आ पहुंच गयी। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। साथ ही कई बाइक को क्षतिग्रहत किया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 खटाल से एक व्यक्ति दूध लेकर ग्राहकों को देने जा रहा था। इसी बीच बसंती मोड़ के समीप रास्ते में कुछ उपद्रवियों ने उसे रोक लिया। केन में रखें दूध को गिरा दिया। साथ ही मारपीट कर भगा दिया।

फोन पर दी लोगों को घटना की जानकारी
दूधवाले ने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। उसके बाद तुरंत दूसरे गुट के लोग उस स्थल पर एकत्रित हो गये। उपद्रवियों के साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना पाकर हरला थाना के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप सहित पुलिस पदाधिकारी की टीम स्थल पर पहुंच गयी। सभी को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। घायलों को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मारपीट करने वाले दोनों गुट के लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *