Aurangabad News: वर्तमान समय की चुनौतियां और भगत सिंह विषय पर सेमिनार का आयोजन, अलखदेव ने कहा–अंग्रेजों की हुकूमत में जो समस्याएं थीं, आज भी उसी तरह की समस्याओं से पड़ रहा है जूझना
Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा कार्यक्रम के सभागार में जनवादी लेखक संघ, औरंगाबाद के तत्वावधान में ‘वर्तमान समय की चुनौतियां और भगत सिंह’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।
न्यूज इंप्रेशन संवाददाता
Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशल युवा कार्यक्रम के सभागार में जनवादी लेखक संघ, औरंगाबाद के तत्वावधान में ‘वर्तमान समय की चुनौतियां और भगत सिंह’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. श्रीनिवास मंडल ने की। संचालन साहित्यकार व पत्रकार शंभू शरण सत्यार्थी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
आज भी उसी तरह की समस्याओं से जूझना है पड़ रहा
तत्पश्चात विषय प्रवेश करते हुए जलेस के जिला सचिव अलखदेव प्रसाद ‘अचल’ने कहा कि अंग्रेजों की हुकूमत में जो समस्याएं थीं, जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, आज भी उसी तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसलिए हमारे सामने चुनौतियां तो हैं।
देश साम्प्रदायिकता की आग में जल रहा है
अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक क्रांतिकारी के महासचिव बालगोविंद सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने जो समाजवाद का सपना देखा था, साम्प्रदायिकता को मिटाना चाहते थे।उनके सपनों को साकार करने की चुनौती हमारे सामने खड़ा है। क्योंकि आज हमारा देश साम्प्रदायिकता की आग में जल रहा है। डॉ. गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में भी यहां असंख्य लोग भगत सिंह को अपना आदर्श मान रहे हैं। भगत सिंह की विचारधारा पर चले बिना न समस्याओं का समाधान है, न समाजवाद संभव है।आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है।
वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तार से की गई चर्चा
डॉ रविनंदन, चंद्रेश पटेल, गोपेन्द्र कुमार सिन्हा गौतम, कामाख्या नारायण सिंह, डॉ राजेश कुमार विचारक, अंबुज कुमार, समुन्दर सिंह, शमशाद आलम, शशि भूषण कश्यप, सुधीर सत्यम सहित कई लोगों ने वर्तमान समय की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, बृज बिहारी शर्मा,बीरेंद्र कुमार, विजय कुमार कर्ण, अभय कुमार पिंटू, राजन सिंह, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।