National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3982 वादों का किया गया निष्पादन हुआ, जिसमें कुल समझौता राशि 7,53,59,394 रूपये हुई

National Lok Adalat: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन बोकारो में किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को साल का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन बोकारो में किया गया। जिसका उद्घाटन झालसा से आभासी रूप में न्यायाधीश झारखण्ड, उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व अन्य झालसा के सदस्यगण ने किया।

बोकारो में नौ व तेनुघाट में तीन बेंचो का गठन
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर उसके निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन बेंचो का गठन किया गया था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3997 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया, जिसमें से कुल 3982 वादों का निष्पादन हुआ। जिसमें कुल समझौता राशि 7,53,59,394/-(सात करोड़ तिरेपन लाख उनसठ हजार तीन सौ चौरानवे रूपये) हुई।

ये थे मौजूद
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय अरविंद कुमार नंबर 1. पीठासीन पदाधिकारी, श्रम न्यायालय अनुज कुमार व अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, सरकारी विभागों, बैंक व बीमा कंपनियों के अधिकारी, पीएलवी व बड़ी संख्या में मुकदमों के पक्षकार उपस्थित रहें।

महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्याय सदन बोकारो में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव ने महिलाओं के अधिकारों व महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया। पूरे आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अनुज कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *