BJP News: भाजपा प्रदेश पवक्ता अजय ने कहा-कैग रिपोर्ट की जांच करने के बजाए अपने विभागों की जांच करें स्वास्थ्य मंत्री
BJP News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कैग रिपोर्ट की जांच कराने की बात कही थी।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने हाल ही में जारी कैग रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि स्वतंत्र भारत में कैग प्रशासनिक प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी होगा और यह संस्थान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की एक अटूट दीवार साबित होगा। वर्षों बाद यह बात सत्य सिद्ध हुई, जब 2012 में कैग ने यूपीए सरकार की सच्चाई जनता के सामने उजागर की। साह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कैग रिपोर्ट की जांच कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत कैग को पूरे देश के खातों की जांच का अधिकार सौंपा गया है, लेकिन अब झारखंड में एक मंत्री ही इस संस्था की रिपोर्ट की जांच की मांग कर रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड सरकार के मंत्री खुद को संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं।