जेयूजे का हुंकार : शिव अग्रवाल ने कहा—देश का सबसे बड़ा संगठन, पत्रकारों की सुरक्षा व एकजुटता के लिए कर रहा है काम, तीन राज्यों में पारित है पत्रकार सुरक्षा कानून, अन्य राज्यों के लिए होगा जोरदार आंदोलन 

झारखण्ड राज्य में आये दिन पत्रकारों के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं को लेकर पत्रकार हितों में अंतराष्ट्रीय स्तर तक कार्य करने वाली संगठन झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बैनर तले रविवार को जिला मुख्यालय अंतर्गत माको डाक बंगला में एकजुटता की हुंकार भरी। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार, प्रदेश सचिव कयूम खान सहित अन्य मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट भारत देश ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। यह संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है, जो देश भर के पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हमेशा कार्य करती आ रही है। संगठन की प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून है, जो देश के तीन राज्यों में पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर बहुत जल्द ही एक जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी :

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता हैं। वह समाज को दिशा देने का काम करता है। पत्रकारों की लेखनी के माध्यम से ही समाज की सही तस्वीरों को सामने लाया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना आवश्यक बताया। कार्यक्रम को कौशल किशोर पांडेय, अधिवक्ता सुनील कुमार, जावेद अख्तर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि :

खबर मंत्र के संस्थापक अभय सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में जिले के दस प्रखंडों से आए लगभग सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर यूनियन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

जिला कमेटी का किया गया विस्तार :

कार्यक्रम में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, योगेश प्रसाद गुप्ता, नीरज सिन्हा, कौशर अली, सोनु गुप्ता और संजय राम को बनाया गया। वहीं संरक्षक मनीष उपाध्याय व सुनील कुमार, महासचिव कौशल किशोर पाण्डेय, सचिव उत्कर्ष पांडेय, पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ कु. गुप्ता, राम निवास पाठक, मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता दीपक राज, संगठन मंत्री अजय सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य विवेक सिन्हा, राहुल पांडे, रामकुमार प्रसाद, अजीत गुप्ता, संजीत गुप्ता, अजीत सिन्हा, राहुल कुमार को बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रखंडों के पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्हें भी सम्मान के साथ यूनियन में लाने का काम किया जाएगा। संगठन द्वारा सभी पत्रकारों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित :

बैठक में आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, डिंपल राजा, राहुल कुमार पांडेय, दीपक मिश्रा, सोनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, कैलाश कुमार, राहुल कुमार, कमलेश प्रसाद, संजय राम, मोहम्मद इमरान, अकरम अंसारी, योगेश्वर प्रसाद, शकील जैदी, अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, सौरभ गुप्ता, रामकुमार, अजीत कुमार, मोहम्मद कुतुबुद्दीन, बबन पासवान, दीपू कुमार, जगतारण सिंह, रूपेश कुमार अग्रवाल व अरविंद प्रताप सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *