करम महोत्सव : गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, बहन ने की भाई के लंबी आयु की कामना
बोकारो जिले में गांव से लेकर शहर तक झारखंड का सबसे बड़ा पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करम महोत्सव धूमधाम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को झारखंड सांस्कृतिक मंच की ओर से चास आईटीआई मोड़ से बोकारो नगर बिरसा चौक तक गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में करम गीत में नृत्य से झूमते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मंच के सदस्य राजेश महतो ने कहा कि यह भाई बहन के प्रेम का मुख्य पर्व है। इसमें बहनें करम जावा नहा धोकर नदी से विधिवत उठाती हैं और नौ दिनों तक जावा के चारों ओर करम गीत व नृत्य करते हुए जगाती हैं। अंतिम दिन उपवास व्रत रख कर विधिवत पूजा अर्चना कर भाई के लंबी आयु, सुख, शांति, समृद्धि की कामना करती है और जावा को नदी या तालाब में विसर्जन कर समापन करती हैं। यह झारखंड की लोक संस्कृति पर आधारित है।
प्रकृति को अराध्य देव मान कर शुख शांति और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती हैं। इस अवसर पर करम पेड़ की डाली को अखाड़ा में गाड़ कर रात भर गाजे बाजे के साथ करम गीत व नृत्य कर जागरण करती हैं और सुबह डाली को नदी या तालाब में विसर्जन करती हैं। शौभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां वह बच्चे शामिल थे।