Sant Ravidas Jayanti: पारिवारिक सहायता केंद्र ने महाकवि संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाकर, उनके विचारों और दर्शन को अपनाने का लिया संकल्प

Sant Ravidas Jayanti: बुधवार को सेक्टर 8बी स्थित विस्थापित चौक में पारिवारिक सहायता केंद्र द्वारा आयोजित क्रांति सूर्य महाकवि संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती समारोह मनाई गयी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:बुधवार को सेक्टर 8बी स्थित विस्थापित चौक में पारिवारिक सहायता केंद्र द्वारा आयोजित क्रांति सूर्य महाकवि संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती समारोह मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता राम सिंहासन शर्मा ने की। संचालन अरविंद राम ने किया। महाकवि संत रविदास कीव वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। और संत रविदास के विचारों और दर्शन को अपनाते हुए समाज कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प सामूहिक रूप से लिया गया।
संत रविदास ने सामाजिक चेतना के अग्रदूत रहे
मुख्य अतिथि पारिवारिक सहायता केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने संबोधित करते हुए कहा संत रविदास जी के विषय में चर्चा या गुणगान करना सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा। संत रविदास के एक दोहे से हमें उनके दर्शन विचार को समझने का प्रयास करना चाहिए।
ऐसा चाहूं राज मै, जहां मिले सबन को अन्न!
छोट बड़ो सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न!!
क्रांति सूर्य महाकवि संत रविदास ने सामाजिक चेतना के अग्रदूत रहे। सामाजिक असमानता के खिलाफ उनकी विचारधारा और दर्शन उनके सपनों का शहर बेगमपुरा के रूप में संजोना चाहते थे। बेगमपुरा एक ऐसा शहर जहां स्वतंत्रता, समानता सौहार्द, शांति, प्रेम व आपसी सहयोग भाईचारा युक्त आदर्श समाज इस शहर में निवास करें। वर्तमान दौर में हमारे देश के अंदर असमानता की खाई चौडी हो रही है। पूंजीवाद सशक्त होकर असमानता, भुखमरी व बेरोजगारी को बढ़ाने में मददगार बन रही है।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा“
दोहे के अनुसार समाज में व्यवहार की आवश्यकता अंधविश्वास, पाखंडवाद, रूढ़िवादिता व अशिक्षा मिटाने के लिए शिक्षा के ज्योति से क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम में ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयप्रकाश महतो, सुरेश प्रसाद महतो, मनोज पासवान, संजय कुमार, संतोष कुमार महतो, उमेश कुमार महतो, देवरंजन महतो, जेपी कुमार, धनेश्वर महतो, मोहन महतो, देव कुमार, ओम प्रकाश, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मनोज रजक, भारत कुमार भारती, सुबोध कुमार, रूपेश कुमार, एसएन विश्वकर्मा, कुंदन कुमार, रत्नेश कुमार, राजकुमार, नरेश ठाकुर, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मनोज सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *