Bokaro Crime News: पुलिस के 32 वर्षीय जवान ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, एडीजे फोर बोकारो के बॉडीगार्ड के रूप में था तैनात

Bokaro Crime News: बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4ए स्थित आवास संख्या 2068 में पुलिस के 32 वर्षीय जवान चंदन शांडिल्य ने मंगलवार की देर रात अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4ए स्थित आवास संख्या 2068 में पुलिस के 32 वर्षीय जवान चंदन शांडिल्य ने मंगलवार की देर रात अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक एडीजे फोर बोकारो के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था। घटना की जानकारी बुधवार को लगभ्गा 11 बजे जवान की पत्नी के घर लौटने पर हुई। घटना की सूचना सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार को दी गयी। इंस्पेक्टर ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

टीम ने घटना की जांच पडताल शुरू कर दी

एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर घटना स्थल पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर चार इंस्पेक्टर श्री कुमार, चास इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र सिंह, सेक्टर चार एसआइ मुन्ना रवानी के साथ फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची। टीम ने घटना की जांच पडताल शुरू कर दी है।

फोन रिसिव नहीं करने पर पत्नी पहुंची आवास

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मृतक जवान की कहासुनी हो गयी थी। इससे नाराज पत्नी सेक्टर दो में रिश्तेदार के यहां चली गयी थी। बुधवार की सुबह लगातार पति के मोबाइल पर फोन कर रही थी। परंतु फोन की घंटी बजती रही रिसिव नहीं हुआ। आस-पडोस के लोगों को मोबाइल फोन कर पति के बारे में पूछने लगी। फोन नहीं रिसिव होने पर पत्नी परेशान होकर बुधवार को सेक्टर 4ए स्थित आवास सुबह 11 बजे के करीब लौटी।

दरवाजा पर लगा था ताला

दरवाजा पर ताला बंद था। खिडकी से रड के सहारे चाभी निकाल कर मुख्य द्वार का ताला खोला। इसके बाद दूसरे कमरे से अंदर प्रवेश की। पिछले कमरे से खून की लकीर बाहर रही थी। ऐसे में किसी अनहोनी से बदहवाश पत्नी हो-हल्ला करने लगी। आस पडोस के लोग जुट गए। घटना की जानकारी तुरंत सेक्टर 4 थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार को दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक बिहार नवादा के हिशवासराय का था रहनेवाला

मृतक जवान चंदन शांडिल्य सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सेक्टर चार ए आवास संख्या 2058 में बचपन से रह रहे थे। उनके पिता तेज बहादुर पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी मौत असमय हो गयी थी। अनुकंपा पर 12 साल पहले चंदन शांडिल्य को पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। पिता के निधन के बाद इसी आवास में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहे थे।मृतक जवान मूल रूप से बिहार के नवाजा जिला के हिशवासराय के रहनेवाले थे। पास पडोस के लोगों ने गांव में घटना की जानकारी दी है। गांव से नाते व रिश्तेदार आ रहे है।

सही कारणों का नहीं चल पाया है पता

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि सूचना मिली की एडीजे फोर के बॉडीगार्ड रहे जवान ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी सही कारणो का पता नही चल पाया है।घटना कैसे घटी। घटना का कारण क्या था। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *