Bokaro Crime News: रोज़ी रोटी की तलाश में महाराष्ट्र गये युवक का शव पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के सनई गड्ढा गांव पहुंचा
Bokaro Crime News: रोज़ी रोटी की तलाश में महाराष्ट्र गये युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे उसके गांव पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के अंतर्गत सनई गड्ढा गांव पहुंचा।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: रोज़ी रोटी की तलाश में महाराष्ट्र गये युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे उसके गांव पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के अंतर्गत सनई गड्ढा गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजन चीत्कार करने लगे। पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
तिहाड़ी मजदूर के रूप में काम किया करता था
मृतक युवक का शव देखकर उसकी वृद्ध मां बिरंति देवी शव से लिपट कर रोने लगी। बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के अंतर्गत सनई गड्ढा निवासी सहदेव किस्कु 22 वर्ष अपनी मां का भरण पोषण करने के लिए दो महीने पूर्व काम की तलाश में महाराष्ट्र गया था। वह अविवाहित था। महाराष्ट्र के बोइसर नामक स्थान पर स्थित बिराज प्रोफाइल लिमिटेड कंपनी में बतौर एक तिहाड़ी मजदूर के रूप में काम किया करता था।
पुलिस ने 4 फरवरी को फोन पर दी परिजनों
बीते एक फरवरी को उसकी संदेहास्पद मौत हो गयी। जिसकी जानकारी वहां की पुलिस को विगत 4 फरवरी को हुई। पुलिस ने 4 फरवरी को दिन के 11 बजे इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को फोन पर दी। वहां की पुलिस ने मृतक युवक का शव रस्सी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया था। लेकिन मृतक के परिजन इस बात को मानने से साफ इंकार कर रहे हैं।