Bokaro News: अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान ने किया वनभोज का आयोजन, डॉ प्रभाष ने कहा—समाज के विकास के लिए संगठन बहुत जरूरी

Bokaro News: अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान की ओर से शनिवार को सेक्टर 1 सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल पर वनभोज का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान की ओर से शनिवार को सेक्टर 1 सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल पर वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बोकारो जनरल अस्पताल के डॉ दीनबंधु प्रभाष मौजूद थे। डॉ दीनबंधु ने कहा कि संगठन से बढ़कर समाज को उत्थान के लिए दूसरा और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह संस्था छोटा-छोटा कार्यक्रम करके अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करती है ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई में देता है सहयोग देता

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था का केंद्रीय अध्यक्ष ललन आनंदकर ने कहा कि संस्था कई प्रकार के सामाजिक कार्य कर लोगों को सेवा प्रदान करता है। श्री आनंदकर ने बताया कि संस्था गरीब बच्चों की पढ़ाई में भी अपना सहयोग देती है। जिसका कई बच्चे लाभ उठा रहे हैं।

खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी प्रतियोगिता और बुजुर्गों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव अवधेश प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतन रजक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं का नेतृत्व संस्था के महिला अध्यक्ष रानी कश्यप कर रही थी। उन्होंने महिलाओं को बढ़-चढ़ हर कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी। रानी कश्यप ने कहीं की आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में किया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कांग्रेस अनुसूचित जाति के बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक, पारिख राज, दिलीप कुमार, बलराम रजक, संस्था का महासचिव सुखदेव रजक, मनोज रजक, तनिक राम, बबन रजक, रितेश कुमार, चंदन रजक, विपुल कुमार शाहिद एन का सराहनीय योगदान रहा। स्मोक पर काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *