Bokaro DGP News: डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा—नक्सली सरेंडर करके सरकारी पॉलिसी का लाभ लें, नहीं तो पुलिस ऑपरेशन मारे जायेंगे
Bokaro DGP News: झारखंड में नक्सली विचारधार के नक्सली नहीं है, इन्हें नक्सली बोलना, इनके मनोबल बढाने जैसा है, सभी क्रिमिनल है, 15 लाख का नक्सली पुलिस गिरफ्त में, एरिया कमांडर शांति व मनोज मारे गये।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: नक्सली खुद को सरेंडर कर सरकारी पॉलिसी का लाभ लें। अन्यथा पुलिस के ऑपरेशन में मारे जायेंगे। फिलहाल झारखंड में नक्सली विचारधार के नक्सली नहीं है, इन्हें नक्सली बोलना, इनके मनोबल बढाने जैसा है। सभी क्रिमिनल है। ये सभी पुलिस के रडार में है। वे क्या करते हैं, कहां जाते हैं, क्या खाते है, कब मूवमेंट करते हैं. कब जागते हैं, कब सोते हैं, पुलिस के पास सभी के एक-एक एक्टिविटी की जानकारी है। पेक नारायणपुर में थाना क्षेत्र में चलाये गये ऑपरेशन में दो नक्सली शांति देवी (एरिया कमाण्डर) व मनोज टुडू (सदस्य) मारे गये, जबकि एक 15 लाख का इनामी नक्सली रणविजय महतो उर्फ रंजय उर्फ नेपाल महतो पुलिस गिरफ्त में है। यह जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एसपी कार्यालय स्थित कांफ्रेंस में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी।
नक्सली शांति से जीना चाहते है, तो सरेंडर करें
डीजीपी ने कहा कि सभी नक्सली भागे-भागे इधर-उधर घूम रहे हैं। शांति से जीना चाहते है, तो सरेंडर करें। सरकार की पॉलिसी के तहत परिवार को एक नया भविष्य दें। खुद भी शांति व सुखद जीवन के रास्ते पर चलें। श्री गुप्ता ने कहा कि फिलहाल पुलिस का ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। ऑपरेशन में कोबरा बटालियन 209, सीआरपीएफ-26 बटालियन के बीएंडसी कंपनी, सीआरपीएफ-154 बटालियन केडी कंपनी झारखंड जगुआर व जिला बल को शामिल किया गया है।
15 लाख का इनामी है रणविजय
श्री गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार 15 लाख का इनामी नक्सली रणविजय महतो उर्फ रंजय उर्फ नेपाल महतो (पिता-हुबलाल महतो उर्फ पूरन महतो) बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बेहराटांड (नर्रा) का रहनेवाला है। इस पर तीन जिलों में कुल 33 कांड दर्ज है। इसमें बोकारो में 18 कांड, गिरिडीह में 14 कांड व धनबाद में एक कांड दर्ज है।
मृतक नक्सलियों का पूरा इतिहास
डीजीपी ने कहा कि शांति देवी (एरिया कमाण्डर), (पति-रणविजय महतो, पिता- भीमलाल सोरेन) गिरिडीह जिला के खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो आटाबेरा गांव की रहने वाली थी। शांति पर खुखरा, भेलवाघाटी व डुमरी थाना में मामला दर्ज है।
-खुखरा थाना कांड संख्या 15/2023, (31.08.2023, धारा-147/148/149/ 120बी भादवि, 17 सीएलए एक्ट, 10/13 यूएपी एक्ट, 25 (1-ए) आर्म्स एक्ट) दर्ज है। यह कांड वादी पुअनि अजीत कुमार महतो (थाना प्रभारी खुखरा) के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त शांति देवी व अन्य के विरूद्ध सशस्त्र बलो को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य भारी मात्रा में विस्फोटक, आग्नेयास्त्र छुपाकर रखे जाने के आरोप में दर्ज कराया गया है।
-भेलवाघोंटी थाना कांड संख्या 11/2015, (21.05.2015, धारा-03/04/05 विपदा अधि व 17 सीएलए एक्ट) दर्ज है। कांड वादी पुअनि सुनित कुमार (थाना प्रभारी देवरी) ने नक्सली के संगठन के विस्तार व अग्रीम घटना कारित करने की योजना बनाये जाने व विस्फोटक पदार्थ रखने व बरामद होने के आरोप में दर्ज कराया गया है। इसके अलावे डुमरी थाना कांड संख्या 32/2010, (04.08.2010, धारा-147/148/149/ 120ची/302/307/427 भादवि, 04/05 विपदा अधि, 27 आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट व 13 यूएपी एक्ट) में मामला दर्ज कराया गया है।
नक्सली मनोज गिरिडीह जिले का है रहने वाला
नक्सली मनोज टुडू (सदस्य) गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना क्षेत्र के धवाटांड (नियर मसनुटांड) गांव का रहनेवाला है। इस पर गिरिडीह मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 386/2017, (07.11.2017, धारा-147/ 148/ 149/ 341/ 342/ 323/ 504/ 506/ 353 भादवि, परिवर्तित धारा-17 सीएलए एक्ट दर्ज है.