Bokaro Court News: बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी 50 वर्षीय अधिवक्ता नील रतन सिंह उर्फ दिलीप सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी 50 वर्षीय अधिवक्ता नील रतन सिंह उर्फ दिलीप सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। मंगलवार दोपहर उनका दाह संस्कार खांजो नदी के तट पर कर दिया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा पर बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता नील रतन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि स्व नील रतन सिंह के सम्मान में मंगलवार को सभी अधिवक्ता अपने आप को न्यायीक कार्य से अलग रखा।
बोकारो कोर्ट में वर्ष 2000 से कर रहे थे वकालत श्री गिरि ने कहा कि नील रतन सिंह कैंसर रोग से पीड़ित थे। वे बोकारो कोर्ट में वर्ष 2000 से वकालत कर रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गए है। उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, गोविंद राम, जेपी झा, नीतीश नंदी, राजेश कुमार, अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जितेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राज श्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, सुमन वर्मा, विकास प्रजापति, मो हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, अरूप चक्रवर्ती, इंद्रनील चटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, संदीप कुमार सिंह, संजीत महतो व अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।