PM Modi in Chandankiyari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदनकियारी विस क्षेत्र के चंडीपुर मैदान में आयोजित संकल्प सभा में जमकर गरजे, कहा कि कांग्रेस व जेएमएम ने झारखंड को लूटने का काम किया, एनडीए की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों को तुरंत भेजेंगे जेल।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देगी। जेएमएम व कांग्रेस ने पूरे झारखंड को लूटा है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री रविवार को बोकारो जिले के चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र के चंडीपुर स्थित मैदान में संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने नौजवानों के सपनों को मिट्टी में मिलाया है।
बहन-बेटियों का जीवन सुखमय बनाना पहली प्राथमिकता
मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि झारखंड की बहन-बेटियों का जीवन सुखमय हो यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। झारखंड में सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना का लाभ माताओं-बहानों को मिलेगा, बैंक खाते में सीधे पैसे जाएंगे। बीच में कोई बिचौलिया नहीं होगा। ताकि घर को चलाने में उन्हें काम आए। पहले उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिया। अब झारखंड में घर-घर पाईप लाइन से सस्ती गैस पहुंचने में लगा हूं, जैसे पाईप से पानी आता है, वैसे पाईप से गैस पहुंचेगा। अब सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और गैस सस्ता होगा। यहां ओएनजी कंपनी गैस पैदा करने का बहुत बड़ा काम शुरू कर दिया है। बोकारो में जो पाईप लाईन बिछाया गया है इसका लाभ 11 जिले को मिल रहा है। झारखंड के हर घर की बिजली बिल जीरो करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका बिजली जीरो कैसे करेंगें, खजाना लूटाकर नहीं, नौजवानों के भविष्यों को बर्बाद करके नहीं करेंगे, बल्कि पीएम सूर्य घर बिजली योजना से करेंगे। इस योजना के तहत हर घर सोलर पैनल लगाने के लिए 75,000 हजार से 80,000 रुपए के दिए जाएंगे। इन सोलर पैनलों से लोग 300 यूनिट तक बिजली खुद पैदा कर सकेंगे।
2014 से 2024 तक एनडीए सरकार ने झारखंड को 3 लाख करोड़ दिया प्रधानमंत्री ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि 2004 से 2014 के दौरान यूपीए सरकार ने झारखंड के विकास के लिए केवल 80,000 करोड़ दिए थे। वहीं, 2014 से 2024 तक भाजपा- एनडीए सरकार ने 3 लाख करोड़ का आवंटन किया, जो चार गुना अधिक है। मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को बनाया है और भाजपा ही इसे सवारेंगी।
बोकारो एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण होगा
पीएम मोदी ने बोकारो एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसका निर्माण का काम पूरा हो चुका है। एनडीए की सरकार बनते ही हवाई सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इसके अलावा बोकारो रेलवे स्टेशनों को आधुनिकीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के उद्योगों को पुनर्जीवित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने बंद पड़े सिंदरी कारखाने को फिर से शुरू कर राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है।
सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती कांग्रेस और जेएमएम के साजिश से सतर्क रहने की बात कही। कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है, कांग्रेस हमेशा से एससी, एसटी, ओबोसी समाज का विरोधी रहा है। समाज बटने के कारण ही कांग्रेस राज करता गया। जब से ओबीसी समाज को आरक्षण मिला, एकजुटता बनी, तब से कांग्रेस को केंद्र में 250 सीट नहीं जीत नही पाई है। इसलिए कांग्रेस ने ओबीसी, एससी-एसटी को तोड़कर राज करना चाहती है। मोदी ने कहा कि ओबीसी की एकजुटता देश की विकास की बड़ी ताकत है। बोकारो, धनबाद और उतरी छोटानागपुर में 125 से अधिक ओबीसी जातियां है। जिनकी आज ओबीसी के रूप में जानी जाती है और इनकी अपनी ताकत है।
मंच पर ये थे उपस्थित
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रविन्द्र राय, कोडरमा सांसद सह बाल विकास समाज कल्याण मंत्री अनपूर्णा देवी, वर्तमान सांसद ढूलु महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो प्रत्याशी विरंची नारायण, चंदनकियारी प्रत्याशी अमर कुमार बावरी, धनबाद प्रत्याशी राज सिन्हा, गोमिया प्रत्याशी लम्बोदर महतो, सिंदरी प्रत्याशी तारा देवी, झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह, बाघमारा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो, निरसा के प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता, टुंडी के प्रत्याशी विकाश महतो के अलावा कई जिले के जिलाध्यक्ष जयदेव राय सहित अन्य मौजूद थे।
मंच पर आते ही लगा जय श्रीराम का नारा
पीएम के मंच पर आगमन होते ही नेताओं व समर्थकों ने भारत माता की जय व जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभीनंदन किया। कई लोगों ने मंच पर पीएम के साथ सेल्फी भी ली।