Bokaro Crime News: निशिकांत का हत्यारा निकला कार्यस्थल का साथी रोहित, सिटी पुलिस ने किया घटना का उद्घभेदन

Bokaro Crime News: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो झोपडी निवासी निशिकांत सिंह की हत्या उसी के दोस्त जरीडीह थाना के तीरो निवासी रोहित रवानी ने पत्थर से सिर को कूचल कर दिया था।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता।

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो झोपडी निवासी निशिकांत सिंह की हत्या उसी के दोस्त जरीडीह थाना के तीरो निवासी रोहित रवानी ने पत्थर से सिर को कूचल कर दिया था। मृतक के साथ रोहित बालीडीह इस्पात इंडिया फैक्ट्री में लेबर का काम करता था। 26 जून को दोनों मृतक के घर आये। दोनों शराब पीने चले गये। शराब पीकर लौटने के क्रम में दोनों के बीच उस फैक्टी में काम नहीं करने को लेकर गाली-गलौज व विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित रवानी नशे के हालत में लेटे हुए निशीकांत के सर पर बडा पत्थर पटक दिया। इससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही गयी। इसके बाद रोहित रवानी भाग निकला।

दूसरे दिन मिला निशीकांत का शव
दूसरे दिन सुबह निशीकांत उर्फ सोनु का शव पुलिस ने बरामद किया। यह खुलासा सिटी डीएसपी आलोक रंजन व बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने मंगलवार को बीएस सिटी थाना में किया। श्री आलोक ने बताया कि 29 जून को सुबह साढे छह बजे 6.30 बजे सेक्टर 2ए इस्पात विद्यालय के ग्राउन्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा था। शव का चेहरा कुचला हुआ था। सूचना मिलने पर बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी। अनुसंधान के क्रम में शव का शिनाख्त सेक्टर 2/बी जी रोड खटाल निवासरी निशीकांत कुमार सिंह उर्फ सोनु (पिता स्व दिनेश प्रसाद सिंह) के रूप में किया गया। अनुसंधान के क्रम में छापामारी दल को घटनास्थल में 32 वर्षीय रोहित रवानी के शामिल होने की जानकारी मिली। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या में रोहित ने अपनी संलिप्तता स्वीकारा।
छापामारी दल का किया गया गठन
घटना की जानकारी मिलने पर उद्भेदन के लिए एसपी पुज्य प्रकाश ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया था। छापामारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुअनि महती बोयपाय, पुअनि कुलदीप कुमार, पुअनि नीरज सेठ, आरक्षी विजय कुमार सिंह, आरक्षी सिदेश्व कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *