कटाक्ष : सिद्दीकी ने—भाजपा को सीनियर ओवैसी के रूप में मिल गया गुलाम नबी आजाद

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एमए सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा ये प्रतीक्षित था। ऐसा आदमी जिसे इंदिरा गांधी अपना तीसरा पुत्र मानती थी। आजाद की राजनीतिक पहचान जम्मू कश्मीर प्रदेश के युवा कांग्रेस दल के अध्यक्ष के रूप में थी। किसी तरह संजय गाधी से होते हुए इंदिरा गांधी तक पहुँचे, इस व्यक्ति को जितना राजनीतिक सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दिया वैसा इस देश में देखने को कम ही मिलता है। 39 वर्षों तक कांग्रेस की सबसे बड़ी बॉडी के रूप में कांग्रेस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। करीब 30 वर्षों तक सरकारी उच्च पद जैसे केंद्रीय मंत्री, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और दिल्ली राज्यसभा में 13 से 14 वर्षों तक विरोधी दल का नेता बनाया। लगातार राज्यसभा के सदस्य भी रहे। लेकिन ये इतने बड़े सत्तालोभी हैं कि कांग्रेस के बुरे दिन देखते ही कहीं और से रेवड़ी पाने के लिए पार्टी से अलग हो गए। कहा कि ये जम्मू कश्मीर में अपनी छोटी सी पार्टी बनाएंगे और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एनडीए का हिस्सा बनेंगे और जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री बनने का लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोर विरोधी रहें हैं। लेकिन गुलाम नबी आजाद जैसे सत्तालोभियों का चेहरा बेनकाब होना चाहिए। लगता है कि भाजपा को सीनियर ओवैसी मिल गया है। गुलाम नबी आजाद साउथ एवेन्यू लेन दिल्ली स्थित जिस सरकारी आवास में रहते हैं, उसे वर्तमान सरकार लगातार विस्तृत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *