Protest Hit and Run Law: हिट एंड रन काला कानून का राजद ने किया विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Protest Hit and Run Law: हिट एंड रन काला कानून के विरोध में बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  हिट एंड रन काला कानून  (Protest Hit and Run Law) का बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल ने जोरदार को विरोध किया है। इसके विरोध में राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 2 जनवरी को नया मोड़ में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव से न सिर्फ ट्रक व बस वाले बल्कि चार पहिया व तीन पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिस की गाज गिरेगी। पुलिसिया जुल्म काफी बढ़ जाएगा। जहां एक और दुर्घटना के केस में 10 साल की सजा और सात लाख रुपए के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस के हाथों में बिना गलती के भी वसूली का डंडा थमा थमा दिया गया है।

नए कानून को वापस लेना चाहिए
जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि इस कानून का सबसे खराब पहलू यह है कि अगर मजिस्ट्रेट या पुलिस के सूचना देने के बाद भी ड्राइवर अगर दुर्घटना स्थल पर घायल को मदद करने जाता है तो डर यह रहेगा की भीड़ या पब्लिक ड्राइवर को मार ना दे। प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने कहा कि इस तरह से दुर्भाग्य से अगर दुर्घटना घट गई और ड्राइवर बचकर भाग भी गया तो सरकार की नई दंड संहिता उसे मार देगी। केंद्र सरकार को इस नए कानून को वापस ले लेना चाहिए। यही नहीं सरकार ने नए कानून जो मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्ति के संबंध में लाया है, उसे भी तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
विरोध जताने वालों में
काला कानून को विरोध करने वालों में युवा प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, युवा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, वार्ड पार्षद सरोज यादव, रमाकांत शाह, कुंदन गुप्ता, अशोक यादव, सिद्धेश्वर महतो, राहुल धोनी, संदीप पासवान, प्रदीप यादव, दीपक पासवान, प्रकाश यादव, हरेंद्र सिंह, भावेश साहनी, उमेश तिवारी, संजय यादव, शैलेंद्र यादव, विपिन यादव, विनोद कुमार, महेश यादव, पिंटू कुमार, राकेश कुमार, जैनेंद्र कुमार, रोहित कुमार कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *