Bokaro: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का देशभर में विरोध 

Bokaro: जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कायरता पूर्ण हत्या का देशभर में हो रहा विरोध। बोकारो में करणी सेना ने हत्या का जोरदार विरोध किया। हत्याकांड का होना चाहिए पर्दाफाश।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष व प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कायरता पूर्ण हत्या का देशभर में विरोध हो रहा है। इसी के तहत मंगलवार को संध्या में बोकारो करणी सेना ने बाबू कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर सुखदेव की बर्बर एवं कायरतापूर्ण हत्या का जोरदार विरोध किया।

इस कार्य की निंदा करते हुए करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस हत्या काण्ड में बड़ी साज़िश की बू आ रही है। अन्याय के खिलाफ सदैव सुखदेव सिंह गोगामेड़ी आवाज बुलंद करते थे। राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम से विशिष्ट पहचान बनाई थी। इस हत्या काण्ड में पर्दे के पीछे बड़े राजनीतिक लोगों का हाथ है। सुखदेव को सरकार ने सुरक्षा देकर वापस क्यों ले लिया था और राजस्थान में सरकार बनने के पहले इतने बड़े हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया। इसमें कौन कौन से बड़े लोग हैं। इसका पर्दाफाश होना चाहिए। 

राजस्थान ही नहीं पूरे देशभर में आक्रोश 

राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर में आक्रोश है। हत्यारे एवं हत्या काण्ड में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। 6 दिसंबर को बाबू कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर समाज की एक बैठक बुलाई गई है। विरोध जताने वालों में युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष मधुकर सिंह, राणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष उदय सिंह, टुनटुन सिंह, मनीष सिंह, रमेश सिंह, हरिनारायण सिंह, अशोक सिंह, विधायक सिंह, मुकेश सिंह, दिलीप सिंह, संतोष राज सिंह, ओमप्रकाश, चंदन यादव, देव सिंह, सहित अन्य लोग शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *