Bokaro: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक, आंदोलनकारियों को पेंशन व उचित व्यवस्था का लाभ दे सरकार

Bokaro: किसान मजदूर संघ कार्यालय चास में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक। केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा—आंदोलनकारियों को लाभ नहीं मिला तो किया जाएगा विधानसभा का घेराव।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: किसान मजदूर संघ कार्यालय चास में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक हुई। जिसकी की अध्यक्षता अरुण महतो ने की। संचालन पार्वती चरण महतो ने किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार जल्द सभी आंदोलनकारियों को पेंशन के साथ साथ उचित व्यवस्था का लाभ देने का काम करें। अगर आंदोलनकारियों को लाभ नहीं मिला तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को सरकारी लाभ देने की मांग की। महतो ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों पर ध्यान नहीं देने से स्थिति खराब होती जा रही है। साथ ही कई आंदोलनकारियों का स्थिति खराब है। इसलिए सभी आंदोलनकारियों को सरकारी लाभ दे। तभी जाकर आंदोलनकारियों का मान सम्मन बचेगा।
आंदोलनकारियों पर ध्यान देने की जरूरत
किसान मजदूर संघ के महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार को आंदोलनकारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। तभी जाकर राज्य सरकार को सम्मान बचेगा। इस मौके पर राजेश महतो, शिवचरण मुंडा, गणेश दास, सुभाष महतो, सुधांशु शेखर, कुमुद चंद्र महतो, चित कुमार सह, जटाधारी रजवार, कमरुद्दीन अंसारी, जय प्रकाश बाउरी, रूप लाल महतो, महेश्वर रजवार, किशोर किस्कु, कालीपद रजवार, एसएन सिंह, गोपाल दास सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *