Jan Jagaran Abhiyan: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने चलाया जन जागरण अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

Jan Jagaran Abhiyan: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट के कई गांवों में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से चलाया गया जन जागरण अभियान। केंद्रीय सदस्य मोती लाल महतो ने कहा–युवाओं के हाथों में देश व राज्य का भविष्य है टिका हुआ।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के कई गांवों में बुधवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से जन जागरण  (Jan Jagaran Abhiyan) अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय सदस्य मोती लाल महतो व अनुपमा महतो शामिल रहें। जन जागरण अभियान के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गयी। अभियान उक्त पंचायत के पिपराटांड, दर्जिमहल्ला, तुरीटोला, हरिमंदिर चौक, ऊपर टोला, कोडाडीह गांवों में चलाया गया।

विकास की गति धीमी हो गई
केन्द्रीय सदस्य महतो ने कहा कि 1932 के खतियान को लेकर जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आदिवासियों व मूल वासियां को हक-अधिकार से वंचित होने के कारण क्षेत्र के विकास की गति धीमी हो गई। आगे उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के हाथों में देश व राज्य का भविष्य टिका हुआ है।

क्रांतिकारी जयराम के विचारों को जन-जन तक पहुचाएं
युवाओं को क्रांतिकारी टाईगर जयराम महतो के विचारां को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। केंद्रीय सदस्य ने उद्योग नीति, नियोजन नीति व झारखंडी भाषा-संस्कृति के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अभियान में संघर्ष समिति के सदस्य अनुपमा महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष देवनारायण महतो, कोषाध्यक्ष सुंदर महतो, मिडिया प्रभारी खगेन्द्र महतो, पलामू पंचायत अध्यक्ष प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष जीतूराज महतो, जीतेंद्र महतो, डिलेशवर महतो, वकील महतो, संतोष महतो, कपिल महतो, मनोज कुमार, प्रेम कुमार, काशीनाथ महतो, मंटू महतो, यश कुमार, कुनाल कुमार, नरेश महतो, नंदकिशोर महतो, साजन सिंह सहित अन्य शामिल थे। इस अवसर पर पंचायत के झामुमो सक्रिय सदस्य सचिन कुमार महतो, खूब लाल महतो ने समिति में शामिल हुए। दोनों को समिति के ने माला पहनाकर स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *