Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चन्द्रपुरा प्रखंड के दुग्दा निवासी आयुष कुमार रजक ने आत्महत्या कर ली। आयुष जमशेदपुर में रहकर कर रहा था पॉलिटेक्निक की पढ़ाई।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददता
Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चन्द्रपुरा प्रखंड के दुग्दा निवासी आयुष कुमार रजक ने आत्महत्या कर ली। घटना जमशेदपुर की है। मृतक आयुष जमशेदपुर के मानगो स्थित दाईगुट्टू में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अलकबीर पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा का वह छात्र था। शुक्रवार देर शाम उसने ऐसा कदम उठाया। हैरान करने वाली बात है कि आयुष ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। मोबाइल को स्टैंड के सहारे रखकर पंखा में फंदे से लटक गया। मौत की खबर सुनकर परिजन मानगो पहुंचे। मृतक के भाई प्रशांत कुमार रजक ने मानगो थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पढ़ाई को लेकर था तनाव में जानकारी के अनुसार घरवालों ने बताया कि आयुष पढ़ाई को लेकर कुछ दिनों से तनाव में था। घटना स्थल से पुलिस को कुछ भी ऐसी चीज बरामद नहीं हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को लेकर दुग्दा पहुंचे। दुग्दा दामोदा स्थित जमुनिया नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। आयुष की खुदकुशी को लेकर दुग्दा जी टाइप निवासी सदमे में हैं।