Bokaro : जमीन विवाद में ईट से मारकर वृद्ध की हत्या, दो गिरफ्तार, 13 से अधिक पर मामला दर्ज

Bokaro जिले के पेटरवार के गागी में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर ईट से मारकर वृद्ध विश्वनाथ महतो (70 वर्ष) की कर दी हत्या, दो गिरफ्तार, 13 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। जमीन को लेकर पिछले 10 साल से चल रहा था विवाद।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार के गागी में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर ईट से मारकर वृद्ध विश्वनाथ महतो (70 वर्ष) की हत्या कर दी गयी।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10ः00 बजे के आसपास की है। मृतक पेटरवार के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वह कसमार प्रखंड के बेंदो गांव के फुटलाही में मकान बना रह रहे थे। मृतक के पुत्र मनोज महतो ने पेटरवार पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा कि विवादित जमीन पर पिछले 10 वर्षों से मामला न्यायालय में चल रहा है। विवादित जमीन हमलोगों का पुस्तैनी जमीन है। शुक्रवार को भेलवा टांड निवासी मुंशी महतो विवादित जमीन पर काम करवा रहा था। मेरे पिता उसे रोकवाने के लिए गए थे। इसी बीच मुंशी महतो, उसका पुत्र खिरोधर महतो सहित अन्य लोगों ने ईट से गर्दन पर मारकर मेरे पिता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर रमेश महतो, रितवरण महतो, तुलसी महतो घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि मेरे पिता जमीन पर बेहोश पड़े हुए हैं। आनन- फानन में उसे बाइक में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार ले गये। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पहुंची घटना स्थल पर
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार, अवर निरीक्षक गुलशन सिंह और पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के पुत्र ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। आगे पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। मृतक की पत्नी, पुत्र व परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखकर विलाप करने लगे।
इन लोगों के खिलापफ मामला दर्ज
पुत्र के आवेदन के आधार पर मुंशी महतो, गनसु महतो, मनसू महतो, उमेश महतो सभी पिता परण महतो, गुड्डू महतो पिता खिरोधर महतो, करमचंद महतो, गुजू महतो उर्फ बलराम महतो, करण महतो, प्रेमचंद महतो, कृष्णा महतो, उमेश महतो की पत्नी व अन्य महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंशी महतो व इसके पुत्र प्रेमचंद महतो को गिरफ्तार कर लिया है।
 10 वर्षों से चल रहा था विवाद 
पेटरवार के मौजा गागी अंतर्गत खाता संख्या 23, प्लॉट संख्या 99 व 96 कुल रकवा 81 ओर 22 डिसमिल जमीन को लेकर पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा था जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त जमीन विश्वनाथ महतो, रमेश महतो, कुलदीप महतो, रितवरण महतो की ख़ातियानी जमीन है, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग कब्जा करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *