Jharkhand DGP in Bokaro: संगठित अपराधियों की सूची हो रही अपडेट, जल्द गिरफ्त में होगा प्रिंस खान, एजेंसी कर रही है काम
Jharkhand DGP in Bokaro: संगठित अपराधियों की सूची हो रही अपडेट, जल्द गिरफ्त में होगा प्रिंस खान, एजेंसी कर रही है काम, हर अपराधिक गतिविधि करेंगे ध्वस्त, नक्सल गतिविधियों पर लगेगा विराम। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह (Jharkhand DGP in Bokaro) ने कहा कि
प्रिंस खान पुलिस की पकड़ से दूर नहीं है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस एजेंसी अपना काम कर रही है। पुलिस की उसकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर है।
डीजीपी रविवार को बोकारो क्लब में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कोयलांचल सहित झारखंड के सभी संगठित अपराधियों की सूची अपडेट की जा रही है। हर अपराधियों के मंसूबे को ध्वस्त करने का काम किया जायेगा। कहा कि नक्सल गतिविधियों पर जल्द ही विराम लगा दिया जायेगा। नक्सल गतिविधियों को लेकर समीक्षा की जा रही है। पुलिस सख्ती से हर नक्सली से निपटने के लिए तैयार है। आर्थिक अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी लगातार जारी है।
जल्द दूर किया जायेगा मैन पावर
विभाग में मैन पावर की कमी को जल्द दूर कर लिया जायेगा। धनबाद, बोकारो या राज्य का कोई भी जिला हो, कहीं भी किसी तरह की अपराधिक गतिविधि को चलने नहीं देंगे। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। बोकारो में आवासीय परेशानी बीएसएल व स्थानीय पुलिस अधिकारी मिल समाप्त कर लेगे।
अपराधमुक्त व भयमुक्त समाज देना प्राथमिकता : डीजीपी
डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रविवार को सेक्टर 5 स्थित बोकारो निवास में
बैठक कर झारखंड पुलिस की समीक्षा की। बैठक में संगठित अपराध गिरोह, अपराध नियंत्रण, अवैध उत्खनन, नक्सलियों पर लगाम लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गयी। डीजीपी ने कहा कि अपराध व अपराधियों के बढ़ते कदम को हर हाल में रोके। आम जनता को अपराधमुक्त व भयमुक्त समाज देना हमारी प्राथमिकता है। अपराध का ग्राफ कम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लगातार अपराध समीक्षा बैठक करने की बात कही गई।
बैठक में ये अधिकारी हुए शामिल
मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान संजय आनंदराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक ए विजयलक्ष्मी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बजट डॉ शम्स तबरेज, पुलिस उपमहानिरीक्षक कोयलांचल बोकारो पटेल मयूर कन्हैयालाल, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद संजीव कुमार, बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक, पुलिस अधीक्षक सिटी धनबाद अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धनबाद कपिल चौधरी, एएसपी रांची मुख्यालय मिथिलेश, डीएसपी बोकारो मुकेश कुमार मुख्यालय, डीसीपी ट्रैफिक बोकारो पुनम मिंज, सिटी डीएसपी बोकारो कुलदीप कुमार, एसडीपीओ चास पुरुषोत्तम कुमार, एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह, एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार, एसडीपीओ बाघमारा निशा मुर्मू, डीएसपी लॉ एंड आर्डर धनबाद अरविंद विन्हा सहित बोकारो व धनबाद के पुलिस कर्मी मौजूद थे।