Patna : अनिल ठाकुर ने कहा–भारत को विश्वगुरू बनाने में अभिप्रेरण है दिनकर की रचनाएं
Patna में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिवस पर स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी की ओर से पटना के विधायक आवास संख्या 15/10 पर पुष्पांजली समारोह का आयोजन किया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Patna : काल के कपाल पर शब्द उकेरने वाले कालजई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मदिवस पर स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी की ओर से पटना के विधायक आवास संख्या 15/10 पर पुष्पांजली समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर किया।
इस मौके पर ठाकुन ने अपने संबोधन में दिनकर की तुलना बाल्मिकी, वेद व्यास, रविदास, कालीदास, तुलसीदास जैसे विभूतियों से करते हुए कहा कि रामधारी सिंह दिनकर आधुनिक युग के साहित्य के शीर्ष पुरूष हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिनकर की रचनाएं भारत को विश्वगुरू बनाने में अभिप्रेरणा देने का कार्य कर रही हैं।
दिनकर को भारत रत्न देने की मांग
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी सह स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र रंजन ने कहा कि पूरे भारत में रामायण व महाभारत की पंक्तियों के बाद सर्वाधिक जनप्रिय दिनकर की रचनायों पंक्तियां हैं। श्री रंजन ने दिनकर को साहित्यक संसार का देवतुल्य गणों में एक मानते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
दिनकर ने लेखनी से सार्थक विवेचना करने का कार्य किया
इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता जोगेंद्र पासवान ने कहा कि दिनकर ने अपनी लेखनी के माध्यम से भारत की सभ्यता व संस्कृति को वर्तमान के साथ साथ भविष्य की दिशा देने तथा भूत काल की घटनाओं का सार्थक विवेचना करने का कार्य किया है। वरीय चिकित्सक डॉ शीला शर्मा ने कहा कि दिनकर की रचनायों ने हिन्दी साहित्य को विश्वव्यापी पहचान दिया है. इस अवसर पर कई गणमान्य व बुद्धिजीवियों के अलावा कौशलेंद्र सुमन, विवेक शर्मा आदि ने दिनकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।