गांधी सेन्ट्रल स्कूल बेनागोड़िया निरसा में स्कूल समिति में फहराया तिरंगा
धनबाद। गांधी सेन्ट्रल स्कूल बेनागोड़िया निरसा में स्कूल प्रबंधन समिति ने हर्षोल्लास स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। मौके पर विधायक अपर्णा सेन गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि गिरिधारी महतो उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह में ग्रामीण शिक्षा विकास ट्रस्ट बेनागोड़िया द्वारा संचालित निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण में प्रशिक्षित ग्रामीण विधार्थियों को विधायक ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।गया। इस अवसर पर कुड़मी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, संतोष रविदास, युवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार तुरी, आलोकी मरांडी मुखिया, पिंकी मरांडी मौजूद थे। संचालन राजू तूरी व मोहम्मद मुश्ताक ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्रधानाध्यापक करमचंद महतो ने किया ।
