लाठी खेल : कसमार में लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व विधायक योगेंद्र ने कहा—इस खेल से आत्मरक्षार्थ हुनर में होगा इजाफा 

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के मधुकरपुर स्थित कर्बला मैदान में रविवार को कुरको और मधुकरपुर अंजूमन कमेटी की ओर लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोकारो, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग सहित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की टीमों ने हिस्सा लिया। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि लाठी खेल से आत्मरक्षार्थ हुनर में इजाफा होता है। साथ ही साथ प्रतियोगिता की भावना भी बढ़ती है। शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखा कर दर्शकों का खूब बाहवाही लूटा। इस अवसर पर दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो, मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो, कसमार मुखिया रईस कौशर, कमेटी के अली हुसैन, अकबर अंसारी, अख्तर अंसारी, राजू अंसारी, मुमताज अंसारी, शफीक अंसारी, सरफराज अंसारी, शकुर अंसारी, सोहेल अंसारी, बबलू अंसारी, मुमताज अंसारी, ऐनुल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *