Bokaro Crime News: बोकारो पुलिस ने शुभम को सूरत से व पंकज को बैंगलोर से किया गिरफ्तार

Bokaro Crime News: बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शो-रूम में लूट के प्रयास (11 जनवरी) मामले में बोकारो पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शो-रूम में लूट के प्रयास (11 जनवरी) मामले में बोकारो पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. बोकारो पुलिस की टीम ने अभियुक्त शुभम कुमार को गुजरात के सूरत व पंकज कुमार को कर्नाटका के बंगलौर से गिरफ्तार किया है. दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाकर तनिष्क ज्वेलर्स शो-रूम में लूट के प्रयास मामले में पूछताछ की जा रही है. इसके निशानदेही पर दो पिस्टल, चार जिंदा गोली, एक बाइक बाराम किया गया है. दोनों ही शातीर अपराधी है. यह जानकारी रविवार को एसपी हरविंदर सिंह ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 22 वर्षीय शुभम कुमार व 26 वर्षीय पंकज कुमार स्थायी रूप से बिहार के बेगुसराय जिला स्थित चेरिया बरियारपुर का रहनेवाला है. बिहार के विभिन्न थानों में शुभम कुमार पर चार व पंकज कुमार पर दो अपराधिक मामले दर्ज है. घटना के बाद दोनों फरार हो गये थे. सूरत व कनार्टका में मजदूरी का काम कर रहे थे. सिटी डीएसपी आलोक रंजन व सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी लगातार मामले की पडताल कर रही है. इसी क्रम में पता चला कि दोनों आभियुक्त दो जगहों पर छिप कर रहे है. इसके बाद गिरफ्तारी की गयी. इससे पूर्व बोकारो पुलिस की टीम ने तनिष्क शो-रूम में लूट के प्रयास मामले में दो अभियुक्त प्रिंस कुमार व शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. छापेमारी दल में सब-इंस्पेक्टर मुन्ना रवानी, पुअनि कुमार विक्रम सिंह, पुअनि अवेंद्र कुमार साव, पुअनि मंटू कुमार, पुअनि विक्रम कुमार, आरक्षी बबलू गोप, अनूप कुमार साहू, मुकेश कुमार राय, हरिशचंद्र राम, मो इलयास अंसारी, अनिल कुमार सिंह शामिल थे. 

क्या है मामला 

11 जनवरी को सात की संख्या में हथियारबंद डकैत दिन दहाडे सेक्टर चार सिटी सेंटर के मुख्य बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में लुट के इरादे से प्रवेश किया. खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए प्रबंधक व कर्मचारियों से कहा कि लूट की घटनाएं बढ गयी है. ऐसे में रूटीन जांच के लिए आये है. कुछ लोगों की तलाश कर रहे है. सीसीटीवी कंट्रोल रूम व अलार्म की जानकारी ली. कर्मचारी को संदेह हुआ, तो आइकार्ड मांगा गया. साथ ही सेक्टर चार थाना को खबर करने की बात कही गयी. इसी बीच डकैतों ने लूट की घटना का प्रयास शुरू किया. तभी एक कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया. ऐसी स्थिति में डकैत भाग निकले. शो-रूम के अंदर डकैतों का एक बैग व बिना सीम के मोबाइल गिर गये. घटना उद्भेदन के लिए एसपी हरविंदर सिंह ने एसआइटी का गठन किया. टीम ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *