Bokaro News: बोकारो के सिवनडीह कर्बला मैदान के टेंट के गोदाम में लगी आग, दर्जन भर गैस सिलेंडर विस्फोट, कोई हताहत नहीं
Bokaro News: मंगलवार को शाम को बोकारो के सिवनडीह कर्बला मैदान के यूपी टेंट के गोदाम में लगी आग, एक एक-एक कर करीब एक दर्जन गैस सिलेंडर किया विस्फोट, एहतियात के तौर पर गोदाम से सटे आवास को कराया गया खाली
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह कर्बला मैदान के समीप बने एक गोदाम में मंगलवार की शाम करीब पौने छह बजे अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद बेकाबू आग की लपटे उठने लगी. साथ ही एक के बाद एक गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा. करीब एक दर्जन गैस सिलेंडर विस्फोट होने की सूचना है. गोदाम से सटे चार से पांच दुकानों को क्षति पहुंची है. घटना कर्बला चौक के समीप स्थित यूपी टेंट के गोदाम में हुई. टेंट हाउस के संचालक अजहर व मजहर दो भाई हैं. गोदाम में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने माराफ़ारी इंस्पेक्टर आजाद खान और अग्निशमन प्रभारी भगवान ओझा को दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर खान टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार की अग्निशमन दस्ता की दो वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. आग की बढ़ती लपटों को देखकर इंस्पेक्टर खान ने गोदाम के आसपास कई आवासीय घरों को खाली करा दिया. एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन हो गया ठप
रमजान का महीना चलने के कारण स्थानीय लोग रोजा रखे थे. रोजा खोलकर इफ्तार करने जा रहे थे. लगातार विस्फोट और आगजनी की घटना को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल की तरफ दौड़ी. मुख्य मार्ग पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुड़ गई. कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया. पुलिस की मुस्तेदी के कारण मुख्य मार्ग को खाली कर दिया गया. फिलहाल मुख्य मार्ग पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बीएस सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, सेक्टर 12 थाना इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, हरला थाना इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 6 थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के अलावा विभिन्न थाना के थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे है. पूरी स्थिति सामान्य जनक है।

Mga boss, sbet77 is sulit! They have a wide variety of games, and the odds are good. Give it a shot, you might just win big! sbet77
Jljl333, simple lang pero rock! Quick and easy to get started and you can jump in. Good luck everyone.! jljl333
Been playing on ph947legit for a while now. Sulit talaga! Easy to navigate and the payouts are pretty quick. Check it out, guys! ph947legit