Bokaro News: यूजीसी उच्च संस्थान में समानता को बढ़ावा देने व विलियम 2026 को लागू करने के समर्थन में सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन ने निकला पैदल मार्च 

Bokaro News: सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से यूजीसी उच्च संस्थान में समानता को बढ़ावा देने व विलियम 2026 को लागू करने के समर्थन में शुक्रवार को सेक्टर 4 डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल स्थित नगर सेवक भवन के नजदीक से पैदल मार्च निकाला गया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से यूजीसी उच्च संस्थान में समानता को बढ़ावा देने व विलियम 2026 को लागू करने के समर्थन में शुक्रवार को सेक्टर 4 डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल स्थित नगर सेवक भवन के नजदीक से पैदल मार्च निकाला गया।पैदल मार्च में शामिल लोग पूरे सिटी सेंटर का भ्रमण करते हुए पीएनबी के पास पहुंचे। जहां आम सभा का आयोजन किया गया।

भेदभाव पर रोक लगाने की मांग

 पैदल मार्च की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने की। संचालक उपाध्यक्ष युगल चौधरी ने किया। लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार यूजीसी 2026 को सशक्त बनाने के लिए अपील की गई। जिसके बाद सरकार के द्वारा यूजीसी लाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और विकलांग लोगों के साथ जाति आधार पर जो भेदभाव किया जा रहा है, उसे पर रोक लगाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी मामले पर 29 जनवरी को तत्काल कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन सुप्रीम कोर्ट और सरकार से मांग करती है कि यूजीसी को सुधार कर लागू किया जाए। ताकि विद्यार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव पर रोक लगाया जा सके। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय में 45 कुलपति में 38 स्वर्ण जाति के हैं 

वक्ताओं ने कहा कि आज भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुल 45 कुलपति हैं, जिसमें 38 स्वर्ण जाति के हैं 1 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति और 5 ओबीसी के हैं। साथ ही प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पड़े पदों को भर जाए आज भी ओबीसी का 80%, एसटी 83% और एससी 64% पद रिक्त है। हम लोग जाति नहीं बल्कि सामान्य की बात करते हैं। समानता चाहिए, तभी विकास देश का विकास संभव है। मुख्य रूप से दलित संघर्ष मोर्चा सलाहकार समिति सदस्य फेडरेशन के उपाध्यक्ष भीष्म बैठा, राजद के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी, आरजेडी जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, अनिल गुरुदेव, वीरेंद्र कुमार, सुनील रैना, रमेश महालि, महेश पासवान, इंदल पासवान, शशिकांत, राजेश पासवान, यूके सुमन, राजेश चौधरी, दिलीप पासवान, फूलेस कुमार, सुनील पासवान, रवि शंकर, प्रवीण कुमार, अरुण पासवान, ऋषि देव पासवान, सहदेव भूईया, संतोष कुमार, संजय पासवान, वरुण पासवान जगदीश दास, महेश राम, पारीक रजक, सुरेश कुमार पासवान, के चौधरी गंगाधर कुमार, प्रभात कुमार, सुशील कुमार, आरके अकेला सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *