Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद से चुनाव लड़ रहे 31 उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित
Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद से चुनाव लड़ रहे 31 उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह किए गए आवंटित, उम्मीदवारों के अलग अलग सिंबल मिले।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद से चुनाव लड़ रहे 31 उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह शनिवार को आवंटित किए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि शनिवार को महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे 31 प्रत्याशियों के सिंबल आवंटित किए गए है। सिंबल अनुमंडल कार्यालय चास में तैयार की गई। इस सूची के अनुसार कुल 31 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया है।
आवंटित उम्मीदवारों के सिंबल
1. अनिल कुमार वर्मा – एयर कंडीशनर
2. अभय सिंह – छड़ी
3. अमर कुमार चौरसिया – चूड़िया
4. अरबिंद कुमार – बैटरी टॉर्च
5. अरविन्द कुमार राय – बेंच
6. अविनाश कुमार – बिस्कुट
7. उमेश ठाकुर – बक्सा
8. एहसानउल्लाह शाह – ईंट
9. गजेन्द्र प्रसाद हिमाशुं – बाल्टी
10. गोपाल मुरारका – कैमरा
11. जमील अख्तर – कारपेट
12. जयवीर सिंह – सीसीटीवी कैमरा
13. जवाहर प्रसाद – चपाती रोलर
14. निधि कुमारी – चिमनी
15. निमाई महतो – नारियल फार्म
16. परिन्दा सिंह – कंप्यूटर माउस
17. पंकज कुमार रॉय – घन
18. प्रदीप वर्मन – हीरा
19. मो फैजुद्दीन अंसारी – डोली
20. विनोद कुमार – ड्रिल मशीन
21. भोलू पासवान – बिजली का खम्भा
22. मो रफीक अंसारी – बासुरी
23. राजकिशोर गोप – फव्वारा
24. डॉ राजकुमार – कीप
25. राज कुमार – गैस का चूल्हा
26. रितु रानी सिंह – चाय छन्नी
27. विकास कुमार पाण्डेय – हरी मिर्च
28. विनोद मंडल – ऊन व सिलाई
29. साधु शरण गोप – हेलमेट
30. सावित्री देवी – आइसक्रीम
31. मो सुल्तान – कटहल
