Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम से महापौर के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 64 ने किया नॉमिनेशन 

Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम से महापौर के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 64 ने किया नॉमिनेशन 

Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम से महापौर के लिए चार व वार्ड पार्षद पद के लिए 64 ने किया नॉमिनेशन, चौथे दिन महापौर पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद के लिए चार उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए 64 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं, चौथे दिन महापौर पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि नगरपालिका चास नगर निगम के महापौर पद के लिए चार उम्मीदवारों ने और वार्ड पार्षद पद के लिए 64 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। 

 महापौर पद लिए इन्होंने भरा पर्चा 

सोमवार को महापौर पद के लिए भोलू पासवान, विकास कुमार पाण्डेय, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु और निधि कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के बचे है दो दिन 

चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर व वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी है। एसडीओ ने बताया कि अभी तक महापौर के लिए 44 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर खरीदा है। मंगलवार और बुधवार नॉमिनेशन करने वालों की काफी भीड़ होगी। पर्चा दाखिल करने का समय दिन के 11 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सोमवार को मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले कुछ उम्मीदवारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *