Bermo News: एकेकेओसीपी में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत नरेश तांती की मौत, साढ़े सात लाख मुआवजा व नियुक्ति के बाद उठा शव

Bermo News: बोकारो जिले के बेरमो/सीसीएल बीएंडके एरिया के एकेकेओसीपी कोनार परियोजना अंतर्गत केएसएमएल जेवी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत नरेश तांती 55 वर्षीय की बीते बुधवार को नाइट ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को काम बंद कर दिया गया। 

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro/Bermo: bokaro बोकारो जिले के बेरमो/सीसीएल बीएंडके एरिया के एकेकेओसीपी कोनार परियोजना अंतर्गत केएसएमएल जेवी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत नरेश तांती 55 वर्षीय की बीते बुधवार को नाइट ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर उनके परिजनों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को काम बंद कर दिया। कंपनी के पदाधिकारियों से घंटों वार्ता के बाद सहमति नहीं बनी। इसके बाद देर शाम वार्ता के बाद 7,50000 रुपए एवं उनके परिजनों को दो नियुक्ति पर सहमति बनी। जिसके बाद नरेश तांती के छोटे पुत्र अनिल कुमार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नमित जैन ने सहमति बॉन्ड पत्र दिया। मालूम हो कि नरेश तांती के परिजन जरूरी काम से उड़ीसा गए हुए थे। वार्ता के बाद घटनास्थल से परिजन नरेश तांती के शव को अपने साथ घर ले गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को तेनुघाट भेजेगी। मौके पर श्रमिक नेता सुबोध सिंह पवार,आफताब आलम खान, जिप सदस्य टीनू सिंह, संतोष महतो, बुचू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सनत कुमार, मुन्ना सिंह, हेमंत तांती, कृष्णा महतो, शिव नारायण गोप, थाना प्रभारी धनंजय सिंह, रवि नारायण झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *