Bokaro News: उपायुक्त ने कहा —77 वें. गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार, समयबद्ध दायित्व का अधिकारी करें निष्पादन

Bokaro News: 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने की।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: पूरे हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध रूप से दायित्वों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को योजनाबद्ध तरीके से मनाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रभात फेरी निकाली* जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बीएसएल के उप निदेशक को आपसी समन्वय से तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई झांकियां तैयार करें, ताकि आमजन विशेषकर बच्चों को संविधान, गणतंत्र और 26 जनवरी की महत्ता से अवगत कराया जा सके।

25 जनवरी को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) को आरक्षित करने एवं अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सौंपे गए दायित्वों का ससमय अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

मुख्य समारोह स्थल पर सुरक्षा व चिकित्सा व्यवस्था

मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन मैदान, सेक्टर-12 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मेडिकल टीम की तैनाती के लिए चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया।

इन विभागों द्वारा निकाली जाएंगी झांकियां

गणतंत्र दिवस समारोह में निम्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी–नगर निगम चास, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग/आपूर्ति विभाग, गव्य एवं पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग/जिला अग्रणी बैंक/नाबार्ड, परिवहन विभाग, भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जेएसएलपीएस, नमामि गंगे एवं खनन विभाग।

विभिन्न कार्यों के लिए सौंपी गई जिम्मेवारी

बैठक में मुख्य समारोह स्थल पर *घास कटाई, सफाई, गमला व सौंदर्यीकरण, शहीद स्मारक का रंग-रोगन, घेराबंदी, पंडाल एवं बैठक व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, झंडा व झंडोत्तोलन* की तैयारी सहित विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेवारी सौंपी गई। कार्यों की निगरानी के लिए प्रभारी प्रवर एवं नजारत उप समाहर्ता को संयुक्त रूप से प्राधिकृत किया गया।

19 जनवरी से होगा परेड का पूर्वाभ्यास

निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से मुख्य समारोह स्थल पर परेड का पूर्वाभ्यास शुरू होगा। परेड में जैप-04, जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून शामिल होंगे। परेड का संचालन पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बोकारो द्वारा किया जाएगा। 24 जनवरी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों, मेधावी छात्रों, खेल, सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों, पदाधिकारियों/कर्मियों सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी विभागों को चयन सूची तैयार कर समिति को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

नगर की साज-सज्जा व स्वच्छता पर विशेष जोर

बैठक में मुख्य अतिथि के स्कॉट, नगर की साज-सज्जा, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, विधि-व्यवस्था संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जिला मुख्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए *चास नगर निगम एवं बोकारो स्टील लिमिटेड के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी प्रमुख चौक–चौराहों की विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं साज-सज्जा सुनिश्चित की जाए। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, मरम्मत, माल्यार्पण एवं सौंदर्यीकरण* का कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक हैं, अतः गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उनकी गरिमा के अनुरूप साज-सज्जा सुनिश्चित होनी चाहिए।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे मुख्य अतिथि, करेंगे झंडोत्तोलन

77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सह मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाईन मैदान, सेक्टर–12 में उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन* किया जाएगा। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व, बिंदुवार सभी तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी मारूति मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सीआरपीएफ के प्रतिनिधि, सर्जेंट मेजर, विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधिगण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *