सर्व सेवा संघ का 88 वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन तेलंगाना के पोचमपल्ली में शुरू, वक्ताओं ने कहा—भय मुक्त होकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जाएं

Bokaro(Jharkhand): सर्व सेवा संघ(अखिल भारतीय सर्वोदय मंडल)का 88 वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन तेलंगाना राज्य के पोचमपल्ली में शनिवार 12 नवंबर को प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विनोबा भावे और प्रथम भूदान कर्ता रामचंद्र रेड्डी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता अरविन्द रेड्डी ने की। वक्ताओं ने देश के वर्तमान संकटग्रस्त हालात पर चिंताएं जाहिर कीं तथा देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी, भूखमरी, किसानों की दुर्दशा, शिक्षा का बाजारीकरण, संविधान की आत्मा पर हमला, साम्प्रदायिक फांसीवाद व कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न राज्यों से आए गाँधी विनोबा और जयप्रकाश के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वक्त की माँग है कि उन्हें भयमुक्त होकर अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते जाना चाहिए ताकि देश की दुर्दशा में आमूलचूल परिवर्तन आ सके व शोषित पीड़ित जनता का उद्धार हो सके। बसंत राव केदार व झारखंड (बोकारो) के मनोज भारतीय वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित गीत गाया। नागपुर(महाराष्ट्र)के विनाश काकड़े ने किसान आंदोलन के दौरान सरकारी साजिश का पर्दाफाश किया। अधिवेशन को चंदन पाल, उड़ीसा के आदित्य पटनायक ने भी अपना स्पष्टीकरण दिया तथा चंदन पाल, महाराष्ट्र के किशोर ओस्वाल, रोहिदास गायकवाड़, ग्राम दान मंडल के सदस्यों आदि ने संबोधित किया। सत्र की समाप्ति विनोद भाई के प्रार्थना से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *