मंत्री आलमगीर आलम ने कहा —-सरकार को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है, किया विश्वास मत हासिल 

झारखंड सरकार के संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे साथ जनता का आशीर्वाद है। पिछले कुछ दिनों से सरकार पर जोर अटकलें लग रहा था, उस पर जनता को मैसेज देने का काम किए हैं। जनता ने जो हमसे आशा की है, उसके अनुसार हम काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। लाॅ एण्ड आर्डर की गिरावट के सवाल पर मंत्री कहा कि जो भी घटनाएं घटी है, उसमें दोषियों को पकड़ने व सलाखों में बंद करने का काम किए हैं। बाकी न्यायालय में जो फैसला होगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी। कांग्रेस विधायक सह स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगे भ्रष्टाचार का आरोप पर उन्होंने ने कहा कि राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलता रहता है। हम सब पर भी आरोप लगे हैं। मंत्री आलमगीर मंगलवार को धनबाद से रांची जाने के क्रम में बोकारो में कुछ देर के लिए रुके। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक निजी समारोह में शामिल होने धनबाद गये थे। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *