फुटबॉल टूर्नामेंट : तीन दिवसीय टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 सितंबर तक
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब और ग्राम विकास समिति की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडीने की। संचालन महेंद्र महतो ने किया। बैठक में आजसू पार्टी केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। 12 वां टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विमर्श किया गया।इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। उद्घाटनकर्ता गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार, बेरमो आजसू नेता संतोष महतो, डुमरी विधानसभा सामाजिक कार्यकर्ता वतन महतो, ऊपररघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू महतो, गोनियाटो मुखिया अमृता कुमारी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 13000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार ₹10000, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 3100/-3100 रुपया दिया जाएगा। प्रतियोगिता का ईंट्री फीस मात्र ₹601 है। प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में स्कूल के बच्चियों का प्रदर्शनी मैच किया जायेगा। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष महेंद्र महतो और जितेंद्र महतो, महासचिव प्रदीप रविदास, सचिव दिनेश कुमार महतो, उप सचिव शैलेश कुमार विश्वकर्मा व चंद्र देव महतो, कोषाध्यक्ष कपिल तुरी, उप कोषाध्यक्ष दिनेश नायक, संयुक्त सचिव कमलेश कुमार, रामचंद्र महतो सह सचिव रुपेश रविदास, संचालन कर्ता दशरथ मुर्मू, राजेश मुर्मू और जितेंद्र मुर्मू, मैच प्रधान फूलचंद मरांडी को बनाया गया। इस बैठक में सतीश विश्वकर्मा, विजय महतो, रंजीत महतो, संजीत कुमार, प्रदीप महतो, प्रकाश नायक, अमन कुमार, कुलेश्वर कुमार, सहदेव महतो, कार्तिक महतो, मंटू कुमार महतो, रमेश महतो, केदार नायक सहित अन्य उपस्थित थे।