दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने मनाया  गणतंत्र दिवस समारोह

Aadra: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 74वां गणतंत्र दिवस सेरसा स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा के मनीष कुमार ने ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान रेलवे सुरक्षा बल बैंड द्वारा राष्ट्रगान की मधुर धुन बजाई गई। परेड कमांडर ओपी गढ़वाल की अगुवाई में रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जान्स एम्बुलेंस, सिविल डिफेंस, भारत स्काउट एंड गाइड, सेरसा के खिलाड़ियों, द. पू. रे. बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द. पू. रे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिश्रित प्राथमिक विद्यालय एवं मंडल सांस्कृतिक संस्था, आद्रा द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार ने परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में माननीय मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं, कर्मचारी सुविधाओं की भी चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों के कार्यों की प्रशंसा की तथा मंडल के कर्मचारी यूनियनों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने सेरसा/आद्रा, स्काउट्स और गाइड्स की उपलब्धियों को सराहा। द. पू. रे. महिला कल्याण संगठन द्वारा महिलाओं और छात्र-छात्राओं के लिए किए गये कल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वय),वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(समन्वय), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा मंडल के अन्य अधिकारी गण के साथ साथ द. पू. रे. महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा व सर्वो, आद्रा की अन्य सदस्याओं के अलावा बड़ी तादाद में रेलवे कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर रेलवे स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। रेल सुरक्षा बल के डाॅग स्क्वाड द्वारा प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने मार्च पास्ट प्रस्तुत करनेवाली टुकड़ियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *