तीखा प्रहार : पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा— खुद को कसमार का बेटा कहकर लोगों को बरगलाने वाले विधायक अब गांव छोड़कर रांची में एयर कंडिशनर की हवा में लगे रहने

शहादत दिवस : शहीद कैलाश दलितों व शोषित की थे आवाज

कसमार : राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने वाले आज पुनः 27 प्रतिशत की मांग कर रहे हैं। स्थानीयता का कट ऑफ डेट 1985 करने वाले 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन को बंद करने वाले पुनः पेंशन योजना लागू करने की मांग करते हैं। बालू उठाव नहीं होने पर विधानसभा में आवाज उठाने वाले लोग क्षेत्र में गरीबों द्वारा बालू उठाने पर पकड़ कर पुलिस के हवाले करते हैं। कैसा चरित्र है, इनलोगों की जनता समझ नहीं पा रही है।

पूर्व विधायक रविवार को कसमार प्रखंड में शहीद कैलाश रजवार की 41वां शहादत के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंडी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। बहुत जल्द ही खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण, एवं जातिगत जनगणना पर निर्णय लिये जायेंगे।

सरकार गिराने की करते हैं बात :

कहा कि झामुमो नेतृत्व की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा के लोगों द्वारा सरकार को गिराने की बात करते रहते हैं। लगता है ये लोग जादू-टोना और धनबल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इन्हें आंकड़ों पर भरोसा नहीं है। सरकार को स्थिर करने में लगे रहे हैं। संवैधानिक पद में रहने वाले महामहिम भी इनके इशारे पर चुनाव आयोग की चिठ्ठी को सार्वजनिक नहीं कर भाजपा को खरीद-फरोख्त, जोड़-तोड़ का समय दे रहे हैं। श्री महतो ने स्थानीय विधायक लंबोदर महतो पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खुद को कसमार का बेटा, माटी का बेटा कहकर कसमार के लोगों को बरगलाने वाले अब कसमार को छोड़कर रांची में एयरकंडिशनर की हवा में रहने लगे।

समस्याओं पर नहीं है ध्यान :

कसमार की खराब पड़ी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व आम लोगों की समस्याओं पर विधायक को ध्यान नहीं है। वैसे लोगों व जगहों में योजना दें रहे हैं जहां लोग मांगते नहीं है। कहा कि विधायक मद की करोड़ों रुपये लागत की पुस्तकें विद्यालयों में दे दी गई आज जैसे के तैसे पुस्तकें बोरियों में पड़ी है। किसी छात्र- छात्राओं को अध्ययन के लिए नहीं दिया गया।

वंचितों की आवाज थे :

पूर्व विधायक ने कहा कि शहीद कैलाश रजवार गरीब दबे कुचले शोषित वंचितों की आवाज थे। जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि झामुमो संघर्ष और बलिदान से उपजी हुई पार्टी है। जो झारखंडियों की सुख-दुःख को भली-भांति समझती है। पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, सरकारी कर्मियों की बंद पेंशन को चालू करना, बालिकाओं को पढ़ाई-लिखाई से लेकर विवाह तक मदद के लिए योजना, कृषि लोन माफी समेत कई जनहित के कार्य किये गये है। केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार झारखंडी जनभावना के अनुसार कार्य कर रही है। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने की। संचालन सोहेल अंसारी ने किया।

कार्यक्रम को ज़िला सचिव जयनारायण महतो, जिप सदस्य अशोक मुर्मू,पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी, पेटरवार बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, जरीडीह बीस सूत्री अध्यक्ष मोहन मुर्मू, शहीद पुत्र सिकंदर कपरदार, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व गर्री स्थित शहीद स्थल एवं बाजार टांड़ स्थित शहीद वेदी पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद कैलाश की विधवा पत्नी, पुत्र पुत्री सहित सभी परिजन भी सभा में शामिल थे।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद :

मौके पर मुखिया नरेश महतो, धिरेंद्र नाथ मिथलेश महाराज, प्रिया देवी, सुरेंद्र महतो, मनोहर महतो, गोवर्धन महतो, रमेश वर्मा, हरेंद्र महतो, ऐनुल अंसारी, गंगाधर महतो, मिथलेश जायसवाल, नवीन जायसवाल, टुपकेशवर महतो, कुलदीप कुमार सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *