जीजीपीएस स्कूल छात्रों ने जरूरतमंद बच्चों के बीच किया उपहारों का किया वितरण, प्राचार्य सौमेन ने कहा— जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में स्कूल करेगा सहयोग
Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की ओर से शुक्रवार को सेक्टर 12 ई स्थित बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय, गुरु नानक नगर स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल और जयपाल नगर स्थित आसस विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री सहित अन्य उपहारों का वितरण किया। यह पाठ्य सामग्री व उपहार गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाएं के मार्गदर्शन में एकत्रित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने अपने सौजन्य से पाठ्य सामग्रियों और उपहारों को एकत्रित किया है। गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच अपने हाथ से वितरण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई बाधित न हो इसीलिए विद्यालय का ऐसा प्रयास है। जरूरतमंद बच्चों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। स्कूल ऐसे बच्चों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। स्कूल प्रबंध समिति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्या प्राथमिक इकाई सुमन नांगिया, गुरदीप कौर, कमला झा, संतोष गोस्वामी, शिवदयाल चौधरी सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।