जिप उपाध्यक्ष बबीता ने कस्तूरबा विद्यालय को 48 घंटे में उपलब्ध कराई ट्रान्सफार्मर
Kasmar: कसमार प्रखंड अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कमलापुर में बीते दिन बोकारो के जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने 48 घंटे के अंदर 63 केवी ट्रान्सफार्मर उपलब्ध कराने से विद्यालय की शिक्षिका व वार्डेन तथा छात्राओं में खुशी है। बता दें कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का ट्रान्सफार्मर जर्जर व खराब रहने के कारण बिजली आपूति में दिक्कते आ रही थी। जिसके कारण ट्रान्सफार्मर को बार-बार मरम्मति कराना पड़ रहा था। इसी बीच जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी पिछ्ले सोमवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय औपचारिक मुलाकात करने के दौरान विद्यालय के वार्डेन ने उनके समक्ष ट्रान्सफार्मर से होने वाले हर हमेशा गडबड़ी से अवगत कराया। इस सन्दर्भ में कस्तूरबा वार्डेन ने नए ट्रान्सफार्मर देने को लेकर आवेदन जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी को स्कूल परिसर में दिया। इसे उन्होंने गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिप उपाध्यक्ष ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर 48 घंटे के अंदर कस्तूरबा विद्यालय कमलापुर को 63केवी के नए ट्रान्सफार्मर उपलब्ध करायी। जिप उपाध्यक्ष ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहती है। कहा कि समस्याएं किसी भी तरह की हो उसे निष्पादन करने भरपूर प्रयास करतीं हूं।
