जयंती : जिलाध्यक्ष हीरालाल ने—कहा पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन युवाओं के लिए थे प्रेरणास्रोत 

झामुमो बोकारो जिला समिति ने शनिवार को सेक्टर वन स्थित पार्टी कार्यालय में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के पुत्र सह पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की जयंती मनाई। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया। जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सशक्त भूमिका निभाने के लिए स्वर्गीय दुर्गा सोरेन हमेशा याद किये जायेंगे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी। गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य बीके चौधरी, जिला सचिव जय नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, हसन इमाम अंसारी, मंटू यादव, कलाम अंसारी, मदन मोहन महतो, डॉ वीके सिंह, दीनू पाण्डेय, भोलू खान, रविन्द्र हंसदा, राकेश सिन्हा, सुखविंदर सिंह, विकास सिंह, फैयाज अंसारी, फिरदौस अंसारी, रवि शंकर, मिथुन मंडल, सुशांत, प्रदीप सोरेन, अनिल हेंब्रम, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *