जयंती : आजसू पार्टी ने मनाई विनोद बाबू की जयंती, पूर्व मंत्री उमाकांत ने कहा—-उनके सपनों का परिणाम है झारखंड राज्य, विचारों व संघर्षों को आत्मसात करने की है जरूरत है
आजसू पार्टी की ओर से चन्दनकियारी के बोगुला मोड़ में स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकान्त रजक ने कहा कि झारखंड राज्य विनोद बाबू के सपनों का परिणाम है। वर्तमान समय में विनोद बाबू के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनका नारा अधिकार के लिए पढ़ो और हक की रक्षा के लिए लड़ो ने समाज में क्रांति पैदा हुई। इनका सपना था कि 1932 आधारित खतियान और नियोजन नीति हो।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इनके सपनों को साकार करने के लिए युवा वर्ग आगे आने का काम करें और जहां हकमारी हो रही हो वहां लड़ने का काम करें। पूर्व मंत्री ने बिजुलिया मोड़, रामडीह मोड़, बोगुला मोड़ में स्थापित विनोद बाबू के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
समारोह में यह थे उपस्थित :
मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन महतो, प्रधान सचिव तपन सिंह चौधरी, शत्रुघ्न महतो, अशोक महतो, प्रकाश शर्मा, नन्दलाल महतो, रमेश महतो, भुवन महतो, सुरेंद्र महतो, श्रावण राय, मंजु देवी, शरत टुडू, तपन रजवार, हरिश महतो, राजेश भगत, मंटू गोप, बाटुल राय, देवेन्द्र महतो, नारायण चौबे, सीताराम महतो, वशिष्ठ सिंह चौधरी, शिबू महतो, राजीव रंजन झा, परशुराम महतो, मिथिलेश महतो, गणेश महतो, उमेशमहतो, विकास, बुटन, जयराम, अश्विनी, सुकलाल, मनोज, संजय गोप, राॅकी सिंह, खुर्शीद आलम सहित अन्य उपस्थित थे।