करम महोत्सव: जरीडीह बस्ती स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, नृत्य और झूमर गीत में झूमे लोग
बोकारो जिले के बेरमो जरीडीह बाजार स्थित स्वर्गीय सुभाष महतो स्टेडियम में आयोजित झूमर नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न आखड़ा के युवतियों ने देर शाम तक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर झारखंडी संस्कृति की याद को ताजा किया। करम महोत्सव कमेटी की ओर से उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जरीडीह पश्चिमी पंचायत की मुखिया देवंती देवी, आजसू नेता संतोष महतो आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कमिटी के सदस्यों ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं कला को बचाना हमारा कर्तव्य है। यह पर्व भाई बहनों की खुशियों का त्योहार है। इसमें बहनें एक दिन के उपवास करके अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।