आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश विस्तृत कमेटी में शामिल किए गए महबूब, राजेश व विधान 

Bokaro: आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमेटी के प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह की अनुसंशा व झारखंड के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक के निर्देशानुसार बोकारो जिले के तीन सक्रिय पदाधिकारियों को झारखंड के प्रदेश विस्तृत कमेटी में शामिल किया गया। मो मेहबूब आलम, राजेश कुमार सिंह व विधान चंद्र राय झारखंड में आम आदमी पार्टी के फाउंडर सदस्य रहे हैं। ये लोग तब से लेकर आज तक सक्रिय रूप से पार्टी मेंआपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आलम सबसे पहले बोकारो जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर नियुक्त किये गये थे। उसके बाद जिला महासचिव व बोकारो विधानसभा प्रभारी की भूमिका निभाई और इसके बाद इन्हें मांडू विधानसभा का भी प्रभारी बनाया गया था। वर्तमान में धनबाद के जिला प्रभारी के रूप में अपना योगदान दे रहे थे। इनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इन्हें प्रदेश कमेटी में लाने का निर्णय लिया।

राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। पहले वे चास नगर निगम के अध्यक्ष बनाए गए। उसके बाद बोकारो जिला के सह प्रभारी बनाए गएं। पिछले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं।

विधान चंद्र राय पहले बोकारो जिला के महासचिव बने इसके बाद पूर्व में प्रदेश कमेटी के संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्य किये। पार्टी में इनके सक्रियता व योगदान को देखते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री एवं झारखंड के प्रभारी तथा प्रदेश कमेटी आज तीनों को प्रदेश कमेटी के विस्तृत कमेटी में नियुक्त कर लिया गया। तीनों पदाधिकारियों ने केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर किया गया है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करेंगे। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्रनाथ चौबे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जिला अध्यक्ष अखिल महतो, गुलाम रसूल, शादाब उद्दीन शेख, जमील अहमद, प्रभात कुमार, संदीप महतो, लक्ष्मीकांत महतो, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *